LIVE UPDATE

CG News: EOW-ACB का प्रदेश भर में छापा; ज्वेलर्स, कोल कारोबारी और रेत कारोबारी के ठिकानों पर एक साथ रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच कर रही आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में एक साथ छापेमार कार्रवाई शुरू की। रायपुर, राजिम, नवापारा, राजनांदगांव और बिलासपुर में अलग-अलग कारोबारियों के ठिकानों पर जांच टीमों की दबिश से कारोबारी जगत में हलचल मच गई है। कार्रवाई के दौरान सोना-चांदी और कपड़ा कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों से लेकर कोयला और रेत खनन कारोबारियों के ठिकानों की जांच की जा रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई कोल लेवी स्कैम और उससे जुड़े आर्थिक लेनदेन की जांच के सिलसिले में की जा रही है। हालांकि, सभी ठिकानों पर छापे की एक जैसी वजह है या अलग-अलग मामलों के इनपुट पर कार्रवाई की जा रही है, इसे लेकर जांच एजेंसियों की ओर से आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
तूफान से फसल बर्बादी पर CM साय का बड़ा निर्देश; कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तत्काल बुलाई बैठक; सर्वे टीम बढ़ाकर युद्धस्तर पर आकलन के निर्देश
तूफान से फसल बर्बादी पर CM साय का बड़ा निर्देश; कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तत्काल बुलाई बैठक; सर्वे टीम बढ़ाकर युद्धस्तर पर आकलन के निर्देश
October 30, 2026
बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से हुई बारिश और तूफान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजिम-नवापारा में सोना-चांदी और कपड़ा कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर दबिश

राजिम और नवापारा में EOW-ACB की संयुक्त टीम ने सोना-चांदी और कपड़ा कारोबारी राजा पारख तथा विमल पारख से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, कारोबारियों के प्रतिष्ठान शांति विजय और नवकार ज्वेलर्स में जांच चल रही है। सुबह से पहुंची टीम दुकानों और संबंधित ठिकानों पर कारोबारी दस्तावेजों तथा लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि राजा पारख और विमल पारख का सोना, चांदी और कपड़े का कारोबार है। इस कार्रवाई को कोल लेवी स्कैम से जुड़े कथित आर्थिक लेनदेन की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का बड़ा विस्तार: CM साय ने मंजूर किए 360 नए केंद्र, अब 3,100 जगहों पर बेच सकेंगे किसान धान
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का बड़ा विस्तार: CM साय ने मंजूर किए 360 नए केंद्र, अब 3,100 जगहों पर बेच सकेंगे किसान धान
October 30, 2026
रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनांदगांव में रेत कारोबारी वैभव गोलछा के ठिकानों पर छापा

राजनांदगांव में भी EOW-ACB की टीम ने रेत खनन कारोबार से जुड़े वैभव गोलछा के ठिकानों पर दबिश दी है। करीब 10 सदस्यीय टीम द्वारा जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। टीम कारोबारी गतिविधियों और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार है।

बिलासपुर के अलका एवेन्यू में कोयला कारोबारी शाहबाज खान के यहां जांच

बिलासपुर में संयुक्त जांच टीम ने उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू में कोयला कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर सुबह-सुबह दबिश दी। रायपुर से पहुंची टीम के आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों ने परिसर में प्रवेश कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान परिसर का दरवाजा बंद कर दिया गया और अधिकारियों ने दस्तावेजों तथा दूसरे कारोबारी रिकॉर्ड की पड़ताल की।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 अधिवक्ताओं और 2 न्यायिक अधिकारियों के नामों पर लगाई मुहर
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 अधिवक्ताओं और 2 न्यायिक अधिकारियों के नामों पर लगाई मुहर
October 30, 2026
बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। सुप्रीम कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह के वक्त हुई इस कार्रवाई की आसपास के लोगों को भी शुरुआत में जानकारी नहीं हो सकी। टीम काफी देर तक अंदर रहकर जांच करती रही।

कई जिलों में एक साथ कार्रवाई से कारोबारियों में हलचल

EOW और ACB की इस संयुक्त कार्रवाई में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कारोबारियों के ठिकाने जांच के दायरे में आए हैं। सोना-चांदी, कपड़ा, कोयला और रेत खनन कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों पर एक साथ पहुंची टीमों ने आर्थिक लेनदेन और दस्तावेजों की जांच शुरू की है।

फिलहाल छापेमारी में क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसका आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। जांच एजेंसियों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद कार्रवाई के दायरे और इसके पीछे की वजहों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *