वैभव सूर्यवंशी को बाहर करना टीम इंडिया को पड़ा भारी? टीम मैनेजमेंट के फैसले पर उठ रहे सवाल

ND vs NZ Selection Debate: भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में टीम इंडिया की पूरी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. खास बात यह रही कि पिछले मैच में रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी करने वाली अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी अगले ही मैच में तोड़ दी गई.
इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बाहर बैठाया गया था. अब उन्हें बाहर करने को लेकर टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर सवाल उठने लगे हैं.

रिकॉर्ड साझेदारी के बावजूद वैभव को नहीं मिला मौका
वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 गेंदों में 45 रनों की तूफानी पारी खेली थी. उनकी इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236.84 का रहा. इस मुकाबले में वैभव ने अपनी शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 43 गेंदों पर 133 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी. दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी कर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को खूब परेशान किया था. इस तूफानी प्रदर्शन के बावजूद वैभव को चौथे टी20 मैच की प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ा.
भारत पहले ही जीत चुका है सीरीज
पांच मैचों की इस टी20 सीरीज को टीम इंडिया पहले ही 3-0 से अपने नाम कर चुकी है. सीरीज पर कब्जा करने के बाद वैभव को चौथे टी20 मैच में खेलने का मौका दिया जा सकता था. इससे उन्हें न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने का अनुभव मिलता. विदेश धरती पर खेलने का उनका यह अनुभव भविष्य के दौरों के लिए 8 उपयोगी साबित हो सकता था.

260 रनों के लक्ष्य में खली वैभव की कमी
न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की कमी साफ दिखी. पिछले मैच में अभिषेक और वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी देख माना जा रहा है कि अगर इस मैच में भी वैभव को मौका मिलता, तो वह अभिषेक के साथ मिलकर टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिला सकते थे.
पहाड़ जैसे टारगेट को चेज करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत ही बेहद खराब रही. टीम ने पहले ही ओवर में संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में अपने दो बड़े विकेट गंवा दिए. पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा कर टीम दबाव में आ गई और यही से भारत की पूरी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई.









