LIVE UPDATE

CM साय ने की साइबर जागृति अभियान की सराहना, कहा- कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अपराध में आई कमी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर जागृति अभियान और ट्रैफिक हैकाथॉन 2026 के प्रतिभागियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक राजेश मूणत और डीजीपी अरुण देव गौतम समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने साइबर जागरूकता अभियान के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रयासों की सराहना की।

रायपुर कमिश्नरेट की पहल को सराहा

CM साय ने रायपुर कमिश्नरेट की पहल की सराहना करते हुए कहा कि कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अपराध में कमी आई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम करने पर जोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News; चार करोड़ रुपये, मॉडिफाइड पिकअप और दो लोग हिरासत में; दुर्ग में नकदी बरामदगी से मचा हड़कंप
CG News; चार करोड़ रुपये, मॉडिफाइड पिकअप और दो लोग हिरासत में; दुर्ग में नकदी बरामदगी से मचा हड़कंप
October 26, 2026
Durg Cash Seized: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार करोड़ रुपये नकद बरामद किए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर जोर

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जाने को दुखद बताते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक हैकाथॉन 2026 के दौरान मिले सुझावों पर सरकार काम करेगी, ताकि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

1 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि साइबर जागृति अभियान में छत्तीसगढ़ पुलिस ने बेहतर काम किया और साइबर जागृति अभियान से 1 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंची। अभियान के दौरान पांच लाख से ज्यादा सेल्फी ली गईं और शहरों से लेकर गांवों तक लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल बढ़ने के साथ साइबर ठगी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को आगे भी जारी रखने की इच्छा जताई।

ये खबर भी पढ़ें…
24 आरोपी, 56 गवाह, 265 दस्तावेज…फिर भी पुलिस के हाथ खाली! संजू हत्याकांड के 350 पन्नों के फैसले ने खोली जांच की परतें
24 आरोपी, 56 गवाह, 265 दस्तावेज…फिर भी पुलिस के हाथ खाली! संजू हत्याकांड के 350 पन्नों के फैसले ने खोली जांच की परतें
October 31, 2026
बिलासपुर की सड़कों पर दिनदहाड़े हुई एक हाईप्रोफाइल हत्या... पुलिस ने पारिवारिक संपत्ति विवाद से लेकर सुपारी किलिंग तक की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ढाई साल में नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। नक्सल प्रभावित इलाकों में अब 100 से अधिक बसों का संचालन हो रहा है, जिससे बस्तर में विकास और आवागमन को गति मिल रही है।

CM साय ने कहा कि सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश की जनता को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी से मिलकर काम करने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur Rape Case; रैपिडो की सवारी से लॉज तक…बीमा पॉलिसी के बहाने युवती को ले गया, दुष्कर्म का आरोप; आरोपी फरार
Bilaspur Rape Case; रैपिडो की सवारी से लॉज तक…बीमा पॉलिसी के बहाने युवती को ले गया, दुष्कर्म का आरोप; आरोपी फरार
October 31, 2026
बिलासपुर। न्यायधानी में भरोसे और पहचान का फायदा उठाकर अपराध किए जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *