LIVE UPDATE

…जब आधी रात विधायक ने मारा छापा; नदी में चल रहा था बड़े पैमाने पर खनन, रेत माफियाओं के अड्डे पर मचा हड़कंप…जेसीबी, पोकलेन, टिप्पर और ट्रैक्टर जब्त

बीजापुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से अवैध रेत खनन और तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। बुधवार देर रात करीब 1 बजे बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने मिंगाचल नदी में चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर अचानक छापा मारा। विधायक के इस औचक निरीक्षण से मौके पर मौजूद रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया।

मशीनों के साथ रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी

विधायक विक्रम मंडावी जब स्वयं मौके पर पहुंचे, तो नदी के भीतर भारी मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही थी। छापेमारी के दौरान अवैध खनन में संलिप्त लोगों को दैत्याकार मशीनों के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर बड़ी संख्या में जेसीबी, पोकलेन मशीनें, टिप्पर और ट्रैक्टर नदी में अवैध रूप से रेत निकालते पाए गए। विधायक ने बिना वक्त गंवाए तत्काल खनिज विभाग और पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर तलब किया और सभी वाहनों व मशीनों को जब्त करवाया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG पूर्व CEO समेत 9 पर FIR; छत्तीसगढ़ में 1.32 करोड़ का DMF घोटाला! पुलिस ने मामला दर्ज किया
CG पूर्व CEO समेत 9 पर FIR; छत्तीसगढ़ में 1.32 करोड़ का DMF घोटाला! पुलिस ने मामला दर्ज किया
October 27, 2026
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की राशि से कराए जाने वाले निर्माण कार्यों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लंबे समय से चल रहा था खेल, पर्यावरण और राजस्व को भारी चपत

स्थानीय लोगों  के अनुसार, मिंगाचल नदी में लंबे समय से अवैध रूप से रेत उत्खनन का यह काला कारोबार संचालित किया जा रहा था। इससे जहां एक ओर शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर भारी मशीनों के उपयोग से नदी के अस्तित्व और पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है। विधायक की इस सख्त कार्रवाई के बाद से इलाके के रेत माफियाओं में खौफ का माहौल है।

प्रशासनिक मिलीभगत के लग रहे आरोप

इस बड़ी कार्रवाई ने एक बार फिर जिले में सक्रिय रेत माफियाओं के मजबूत नेटवर्क और प्रशासनिक निगरानी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में खनिज विभाग की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। स्थानीय ग्रामीणों का साफ तौर पर आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की शह या मिलीभगत के बिना इतने बड़े स्तर पर, रात के अंधेरे में भारी मशीनों से अवैध खनन किया जाना मुमकिन नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट में कई बड़े फैसले; 15 नवंबर से धान खरीदी, 200 यूनिट बिल तक रहेगा आधा, CG कर्मचारियों को लेकर बड़ा निर्णय..19 फैसलों पर लगी मुहर
साय कैबिनेट में कई बड़े फैसले; 15 नवंबर से धान खरीदी, 200 यूनिट बिल तक रहेगा आधा, CG कर्मचारियों को लेकर बड़ा निर्णय..19 फैसलों पर लगी मुहर
October 27, 2026
रायपुर 27 अक्टूबर 2026। विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर मुहर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच और कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस और खनिज विभाग की टीम मौके से जब्त की गई सभी गाड़ियों और मशीनों की कागजी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में संलिप्त मुख्य आरोपियों और अवैध कारोबार के संचालकों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनके खिलाफ जल्द ही सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: कलेक्टर संजय अग्रवाल ने संभाली कमान, 80 किमी की रफ्तार से चली हवा तो क्या होगा इंतजाम?
बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: कलेक्टर संजय अग्रवाल ने संभाली कमान, 80 किमी की रफ्तार से चली हवा तो क्या होगा इंतजाम?
October 27, 2026
बिलासपुर, 27 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में संभावित तूफान को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *