LIVE UPDATE

रायपुर में दिनदहाड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी को स्कॉर्पियो में ले जाने का आरोप, मोबाइल बंद; अपहरण केस दर्ज, 3 संदिग्धों की तलाश

रायपुर, 3 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय को बातचीत के बहाने बुलाकर कथित तौर पर स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से कारोबारी का मोबाइल फोन बंद बताया जा रहा है। पत्नी अनिता राय की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के मुताबिक घटना 2 अक्टूबर की दोपहर करीब 2:28 बजे की है। प्रतीक राय खाना खाने के लिए डीएम टावर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें बातचीत के बहाने नीचे बुलाया गया और आरोप है कि इसके बाद काले रंग की स्कॉर्पियो में जबरन बैठाकर ले जाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-होटल के बाथरूम में मिला स्पाई कैमरा, मचा हड़कंप; स्टाफ पर शक, घटना के बाद फरार
CG-होटल के बाथरूम में मिला स्पाई कैमरा, मचा हड़कंप; स्टाफ पर शक, घटना के बाद फरार
October 6, 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक शहर भिलाई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के चर्चित हरिराज होटल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कॉर्पियो में तीन लोग होने की जानकारी

शिकायत में बताया गया है कि वाहन में तीन लोग सवार थे। पुलिस वाहन नंबर UP 32 RR 7454 के आधार पर भी जांच आगे बढ़ा रही है। कारोबारी के साथ घटना के बाद से मोबाइल संपर्क टूटने की बात सामने आई है।

पुलिस को मिले दो संदिग्धों के मोबाइल नंबर

जांच के दौरान कॉलोनी के एक युवक ने तीन संदिग्धों में से दो के मोबाइल नंबर पुलिस को दिए हैं। पुलिस अब वाहन, मोबाइल नंबर और घटनास्थल से जुड़ी अन्य जानकारियों को जोड़कर मामले की कड़ियां खंगाल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर के स्पा सेंटर में ड्रग्स का खेल! ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 15 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद; 3 युवतियां गिरफ्तार
रायपुर के स्पा सेंटर में ड्रग्स का खेल! ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, 15 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद; 3 युवतियां गिरफ्तार
October 9, 2026
रायपुर, 9 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर नशीले पदार्थों की बिक्री का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कहां ले गए और क्यों? जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल कारोबारी को किन परिस्थितियों में ले जाया गया और इसके पीछे क्या वजह थी, यह स्पष्ट नहीं है। खमतराई पुलिस घटना से जुड़े लोगों और वाहन की जानकारी जुटाने के साथ कारोबारी की तलाश में लगी है।

पुलिस जांच और कारोबारी के मिलने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और उसकी वास्तविक वजह की तस्वीर साफ हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय ने की साइबर जागृति अभियान की सराहना, कहा- कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अपराध में आई कमी
CM साय ने की साइबर जागृति अभियान की सराहना, कहा- कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अपराध में आई कमी
October 9, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर जागृति अभियान और ट्रैफिक हैकाथॉन 2026 के प्रतिभागियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *