LIVE UPDATE

CM साय से मिले ‘चाणक्य’ फेम डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी, शॉल-प्रतीक चिन्ह भेंटकर हुआ आत्मीय स्वागत; इतिहास-संस्कृति और सिनेमा पर हुई चर्चा

रायपुर, 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान भारतीय इतिहास, संस्कृति, साहित्य और सिनेमा सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय सिनेमा और टेलीविजन ने देश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि डॉ. द्विवेदी ने अपने सृजन के माध्यम से भारतीय इतिहास, संस्कृति और साहित्य को प्रभावशाली ढंग से जन-जन तक पहुंचाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
न पोस्टर, न हंगामा…सरगुजा में Gen Alpha का अनोखा विरोध! 30 KM चलकर कलेक्टर के पास पहुंचीं एकलव्य स्कूल की छात्राएं
न पोस्टर, न हंगामा…सरगुजा में Gen Alpha का अनोखा विरोध! 30 KM चलकर कलेक्टर के पास पहुंचीं एकलव्य स्कूल की छात्राएं
September 7, 2026
अंबिकापुर/सरगुजा, 7 सितंबर 2026। सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र के शिवपुर स्थित एकलव्य स्कूल की सैकड़ों छात्राओं ने सोमवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम ने दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘चाणक्य’ का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि आचार्य चाणक्य के व्यक्तित्व, राष्ट्रबोध और राजनीतिक दर्शन को डॉ. द्विवेदी ने जिस प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, उसने देशभर के दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी।

गंभीर शोध और सशक्त प्रस्तुति की CM ने की तारीफ

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. द्विवेदी ने ऐतिहासिक और साहित्यिक विषयों को गंभीर शोध, संवेदनशीलता और सशक्त प्रस्तुति के साथ पर्दे पर उतारा है। ऐसी रचनाएं नई पीढ़ी को अपनी सभ्यता, संस्कृति, विरासत और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
OBC सम्मेलन में CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला! बोले- भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति
OBC सम्मेलन में CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला! बोले- भ्रष्टाचार करना कांग्रेस की संस्कृति
September 7, 2026
रायपुर, 7 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सोमवार को बीजेपी ओबीसी मोर्चा का संभागस्तरीय कार्यकर्ता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं पर भी चर्चा

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं, साहित्य और ऐतिहासिक विरासत पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और जनजातीय परंपराएं छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य की लोककला, लोकसाहित्य और गौरवशाली विरासत में सृजन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
8 किलो का वजनी विशालकाय ट्यूमर पेट में लेकर जी रही थी महिला, रायगढ़ के डॉक्टरों ने हाई रिस्क ऑपरेशन कर दी नई जिंदगी
8 किलो का वजनी विशालकाय ट्यूमर पेट में लेकर जी रही थी महिला, रायगढ़ के डॉक्टरों ने हाई रिस्क ऑपरेशन कर दी नई जिंदगी
September 7, 2026
रायगढ़, 7 सितंबर 2026। रायगढ़ में डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल और जोखिम भरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ. द्विवेदी ने CM साय का जताया आभार

डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री साय द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव तथा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *