LIVE UPDATE

स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में, रमन सिंह राजनांदगांव में फहराएगा तिरंगा…जिलों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी

रायपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तिरंगा फहराएंगे, परेड की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अपने संबोधन में प्रदेश की विकास यात्रा और सरकार की आगामी योजनाओं को साझा करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव जिला मुख्यालय में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। वहीं बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तिरंगा फहराएंगे, परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
August 22, 2026
- पानी कम था, फिर भी तेज बहाव बना काल; समडील गांव में पसरा मातम, नदी किनारे अपनों की तलाश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन जिलों में मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

  • सरगुजा – आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम
  • महासमुंद – खाद्य मंत्री दयालदास बघेल
  • दंतेवाड़ा – वन मंत्री केदार कश्यप
  • कबीरधाम – उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • रायगढ़ – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
  • कांकेर – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
  • सूरजपुर – महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • जांजगीर-चांपा – कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
  • जशपुर – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल
  • बालोद – स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

सभी संबंधित मंत्री ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

सांसदों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कई जिला मुख्यालयों की जिम्मेदारी सांसदों को दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
August 23, 2026
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहने वाले तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • बलौदाबाजार-भाटापारा – सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • बेमेतरा – सांसद विजय बघेल
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – सांसद संतोष पांडेय
  • कोंडागांव – सांसद भोजराज नाग
  • बलरामपुर – सांसद चिंतामणि महाराज
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ – सांसद राधेश्याम राठिया
  • गरियाबंद – सांसद रूपकुमारी चौधरी
  • सक्ती – सांसद कमलेश जांगड़े
  • बीजापुर – सांसद महेश कश्यप
  • सुकमा – राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी – राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा

इन जिलों में विधायक करेंगे ध्वजारोहण

कुछ जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह की जिम्मेदारी विधायकों को दी गई है।

  • कोरबा – विधायक अमर अग्रवाल
  • धमतरी – विधायक अजय चंद्राकर
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – विधायक धरमजीत सिंह
  • मुंगेली – विधायक पुन्नूलाल मोहले
  • कोरिया – विधायक भैयालाल राजवाड़े
  • नारायणपुर – विधायक लता उसेंडी

ये सभी मुख्य अतिथि ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
August 23, 2026
- रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान श्याम कश्यप पर हुआ था जानलेवा हमला, जमीन विवाद और पुरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय भव्य समारोह

राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद परेड की सलामी लेने के साथ प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राजधानी समेत सभी जिला मुख्यालयों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *