LIVE UPDATE
Trending

CG-युवक ने बीच सड़क खुद को लगाई आग, 80% तक झुलसा….हालत बेहद नाजुक, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

बिलासपुर, 18 अप्रैल 2026। न्यायधानी बिलासपुर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस आत्मदाह की कोशिश से इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पौशरी की है। शुक्रवार दोपहर करीब 28 वर्षीय मनजीत जायसवाल पेट्रोल पंप पहुंचा, जहां से उसने जरीकेन में पेट्रोल लिया। इसके बाद कुछ दूरी पर जाकर उसने कथित रूप से खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगते ही वह बुरी तरह लपटों में घिर गया और चीखते हुए करीब 20 मीटर तक भागा, फिर सड़क पर गिरकर लोटने लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC Scam: पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से झटका, जमानत खारिज; कोर्ट बोला- पेपर लीक हत्या से भी जघन्य अपराध
CGPSC Scam: पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव को हाईकोर्ट से झटका, जमानत खारिज; कोर्ट बोला- पेपर लीक हत्या से भी जघन्य अपराध
August 5, 2026
बिलासपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2021 के चर्चित प्रश्नपत्र लीक एवं भर्ती घोटाले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को पहले सीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे बर्न और ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है।

इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि युवक ने शुरुआती बयान में इसे हादसा बताया है, जबकि वीडियो में वह खुद आग लगाते नजर आ रहा है। पुलिस अब पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Transfer: 700 शिक्षकों की तबादला सूची जल्द हो सकती है जारी, 400 नाम अंतिम सूची से हटे; ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम की भी तैयारी
CG Teacher Transfer: 700 शिक्षकों की तबादला सूची जल्द हो सकती है जारी, 400 नाम अंतिम सूची से हटे; ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम की भी तैयारी
August 5, 2026
रायपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है और जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Van Mahotsav 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत
CG Van Mahotsav 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां के नाम लगाया पीपल का पौधा, ‘पीपल फॉर पीपुल’ अभियान की शुरुआत
August 5, 2026
रायपुर, 5 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ करते हुए नया रायपुर में अपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *