LIVE UPDATE
Trending

राम मंदिर को मिलेगा पहला CEO: चढ़ावा विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा फैसला, 3 सदस्य करेंगे उम्मीदवारों का चयन

न्यूज़ डेस्क- श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के प्रशासनिक और प्रबंधन कार्यों को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए पहली बार मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने का फैसला किया है। यह निर्णय हाल ही में सामने आए चढ़ावा प्रबंधन विवाद के बाद लिया गया है। इसके लिए ट्रस्ट ने तीन सदस्यीय सर्च कमेटी का गठन किया है, जो योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेकर अंतिम चयन के लिए तीन नाम ट्रस्ट के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने अयोध्या में आयोजित बैठक के बाद बताया कि सर्च कमेटी में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रदीप कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हावड़े शामिल हैं। यह समिति इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी कर योग्य उम्मीदवारों के नाम ट्रस्ट को सौंपेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान से बढ़ी प्रदेश की प्रतिष्ठा
ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान से बढ़ी प्रदेश की प्रतिष्ठा
July 13, 2026
रायपुर, 13 जुलाई 2026। ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति के साथ राष्ट्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राम मंदिर ट्रस्ट की इस पहल का विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने भी स्वागत किया है। संगठन का मानना है कि CEO की नियुक्ति से मंदिर का प्रशासन, वित्तीय व्यवस्था और दैनिक संचालन अधिक पारदर्शी एवं पेशेवर ढंग से संचालित हो सकेगा।

इधर, चढ़ावा प्रबंधन को लेकर चल रही जांच में भी बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के खिलाफ कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की गई है। रिपोर्ट में उनका नाम भी शामिल नहीं होने की बात कही जा रही है। हालांकि, अंतिम जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तर की ‘ढोकरा कला’ का वैश्विक डंका: PM मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ‘ट्री ऑफ लाइफ’ शिल्पकृति
बस्तर की ‘ढोकरा कला’ का वैश्विक डंका: PM मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ‘ट्री ऑफ लाइफ’ शिल्पकृति
July 13, 2026
रायपुर, 13 जुलाई 2026। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में एक और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रस्ट ने 22 जुलाई को अगली महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में नए CEO की नियुक्ति के साथ-साथ महासचिव और नए सदस्यों की नियुक्ति, मंदिर की मैनेजमेंट प्रणाली, काउंटिंग व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों पर भी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास भी शामिल हुए। बताया गया कि शुरुआत में वह बैठक में आने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन ट्रस्ट पदाधिकारियों के अनुरोध और कुछ शर्तों के बाद उन्होंने बैठक में भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा कि 22 जुलाई तक एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास चोरी, अनियमितता या किसी वस्तु के गायब होने से जुड़े ठोस साक्ष्य हैं, तो उन्हें सार्वजनिक आरोप लगाने के बजाय सीधे एसआईटी को उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *