LIVE UPDATE
Trending

Bilaspur-हाईवे पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, दिल दहला देने वाला CCTV आया सामने, देखें

बिलासपुर, 15 जुलाई 2026| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हाईवे पर एक बार फिर रफ्तार का जानलेवा कहर देखने को मिला है। चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक बेकाबू कार ने स्कूटी सवार को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी जान चली गई। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले सड़क हादसे का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था। तेज रफ्तार कार सामने से आ रही स्कूटी को सीधे टक्कर मारती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। यही नहीं, स्कूटी सवार को उड़ाने के बाद भी कार नहीं रुकी और वह सड़क किनारे खड़ी एक अन्य स्कूटी को भी अपनी चपेट में लेते हुए आगे निकल गई।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
November 18, 2026
बिलासपुर। फर्जी खबरें प्रकाशित करने, AI तकनीक से तस्वीरों में कथित छेड़छाड़ और आपत्तिजनक सामग्री के जरिए लोगों को ब्लैकमेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, चालक फरार

हादसे के बाद आरोपी कार चालक इंसानियत भूलकर मौके पर रुकने के बजाय वाहन सहित तेजी से फरार हो गया। इस दुर्घटना में 52 वर्षीय देवेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

जांच में जुटी चकरभाठा पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर कार के नंबर और फरार चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्राम पंचायतों को 50-50 हजार का अनुदान, पढ़िए कैबिनेट में और क्या हुए फैसले
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्राम पंचायतों को 50-50 हजार का अनुदान, पढ़िए कैबिनेट में और क्या हुए फैसले
November 18, 2026
रायपुर, 18 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *