LIVE UPDATE

CG Scam Investigation: शराब-कोल लेवी घोटाले की जांच तेज: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव से EOW की लंबी पूछताछ

रायपुर, 8 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला और कोल लेवी वसूली मामले की जांच तेज करते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से लंबी पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी ने पूछताछ के दौरान रामगोपाल अग्रवाल के ठिकानों, आर्थिक गतिविधियों और कथित नेटवर्क से जुड़े कई अहम सवाल पूछे।

सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने पिछले तीन वर्षों के दौरान रामगोपाल अग्रवाल के संभावित ठिकानों, उनके संपर्कों, वित्तीय लेन-देन और उनसे जुड़े लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने की कोशिश की। हालांकि, पूछताछ के संबंध में EOW की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP नेता पर गंभीर आरोपों का पुलिंदा: लेटरपैड के दुरुपयोग से लेकर करोड़ों के लेन-देन तक, CM से EOW तक शिकायत
BJP नेता पर गंभीर आरोपों का पुलिंदा: लेटरपैड के दुरुपयोग से लेकर करोड़ों के लेन-देन तक, CM से EOW तक शिकायत
August 24, 2026
बालोद, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला को लेकर शिकायतों का मामला अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

EOW बोली- जांच जारी, तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

जांच एजेंसी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एजेंसी पूछताछ और दस्तावेजों के विश्लेषण के जरिए मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग मामले में जांच के घेरे में

रामगोपाल अग्रवाल का नाम कथित शराब घोटाले, करीब 500 करोड़ रुपये के कोल लेवी वसूली प्रकरण और 127 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि घोटाले की जांच में भी सामने आया है। इन मामलों में EOW और अन्य जांच एजेंसियां अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 31 IPS अफसरों का तबादला; दीपांशु काबरा, पवन देव-जीपी सिंह समेत कई बड़े नामों की बदली जिम्मेदारी
CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ में 31 IPS अफसरों का तबादला; दीपांशु काबरा, पवन देव-जीपी सिंह समेत कई बड़े नामों की बदली जिम्मेदारी
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को पहले रामगोपाल अग्रवाल के देश के विभिन्न शहरों और दुबई में होने की सूचनाएं भी मिली थीं, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है।

कांग्रेस सरकार में थे नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष

वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद रामगोपाल अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान हुए वित्तीय लेन-देन और कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि से जुड़े मामलों की जांच भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रमिकों के बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान: CM साय ने कहा- परिस्थितियां नहीं रोकेंगी प्रतिभा की राह
श्रमिकों के बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान: CM साय ने कहा- परिस्थितियां नहीं रोकेंगी प्रतिभा की राह
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और आगे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फरारी के बाद बदले वित्तीय अधिकार

सूत्रों के मुताबिक, रामगोपाल अग्रवाल के फरार होने के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में कोषाध्यक्ष से जुड़े वित्तीय अधिकार और बैंकिंग दस्तावेजों का संचालन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू के पास होने की जानकारी जांच एजेंसियों को मिली है। हालांकि, इस संबंध में कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *