LIVE UPDATE
Trending

CG-भीषण गर्मी का असर: बिलासपुर में 4 घंटे बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल, पुलिस ने लोगों से की ये अपील

बिलासपुर, 18 अप्रैल। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते असर के बीच शहर में राहत देने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अहम कदम उठाया है। शनिवार को शहर के सभी 22 ट्रैफिक सिग्नल दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रखे जाएंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, तेज धूप में चौराहों पर सिग्नल के इंतजार में खड़े रहना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और बीमार व्यक्तियों को राहत देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय की अफसरों को दो टूक: योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीमांकन मामलों पर जताई नाराजगी, अब हर महीने होगी ‘पारस पोर्टल’ से समीक्षा
CM साय की अफसरों को दो टूक: योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीमांकन मामलों पर जताई नाराजगी, अब हर महीने होगी ‘पारस पोर्टल’ से समीक्षा
August 6, 2026
रायपुर, 06 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिग्नल बंद रहने के बावजूद शहर में यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा, लेकिन इस दौरान वाहन चालकों को अधिक सतर्कता बरतनी होगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने और बिना वजह जल्दबाजी से बचने की अपील की है।

पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि चौराहों पर जरूरतमंदों—जैसे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग—को सड़क पार कराने में मदद करें। साथ ही गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने और धूप में कम निकलने की सलाह भी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय ने शुरू किया ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान : हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय; 6,855 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
CM विष्णुदेव साय ने शुरू किया ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान : हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय; 6,855 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
August 6, 2026
रायपुर, 06 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन का कहना है कि आम लोगों के सहयोग से ही यह व्यवस्था सफल हो पाएगी और भीषण गर्मी के बीच शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुरक्षित बनी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
CBG नीति में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: ₹50 करोड़ का केंद्रीय प्रोत्साहन पाने वाला देश का पहला राज्य बना
CBG नीति में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: ₹50 करोड़ का केंद्रीय प्रोत्साहन पाने वाला देश का पहला राज्य बना
August 6, 2026
रायपुर, 06 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *