Bihar New CM: सम्राट चौधरी होंगे नए CM, NDA की मुहर; नीतीश का इस्तीफा, कल शपथ से नया दौर शुरू
डिजिटल डेस्क, पटना। Samrat Choudhary को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। पहले भाजपा और फिर NDA विधायक दल ने उनके नाम पर सहमति दी। बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें नेता चुना गया।
बिहार की सियासत में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय से मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। अब सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से की थी। इसके बाद वे जनता दल यूनाइटेड (JDU) में भी रहे। अलग-अलग दलों में काम करने के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थामा है, जहां उन्हें तेजी से पहचान मिली। पिछले कुछ सालों में उन्होंने संगठन और सरकार दोनों में मजबूत पकड़ बनाई है।
बीजेपी में आने के बाद सम्राट चौधरी ने खुद को एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया। पार्टी ने उन्हें अहम जिम्मेदारियां दीं और उन्होंने हर मौके पर खुद को साबित भी किया। यही वजह है कि अब उन्हें बिहार की कमान सौंपी गई है।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में इसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
अब सभी की नजरें सम्राट चौधरी के अगले कदम पर टिकी हैं। जनता को उनसे नई उम्मीदें हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि वे बिहार को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं।











