LIVE UPDATE
Trending

CG-वेदांता पावर प्लांट में भीषण ब्लास्ट: बॉयलर फटने से 4 मजदूरों की मौत, 30–40 घायल

सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर में हुए जोरदार विस्फोट से 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 30 से 40 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।

घटना दोपहर करीब 2 बजे की है, जब प्लांट के अंदर बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। अचानक हुए धमाके के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
August 22, 2026
- पानी कम था, फिर भी तेज बहाव बना काल; समडील गांव में पसरा मातम, नदी किनारे अपनों की तलाश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे की पुष्टि एसपी  प्रफुल्ल ठाकुर ने की है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने का काम जारी है। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरा बनाकर सील कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
August 23, 2026
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहने वाले तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह बॉयलर प्रेशर बढ़ना माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
August 23, 2026
- रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान श्याम कश्यप पर हुआ था जानलेवा हमला, जमीन विवाद और पुरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *