LIVE UPDATE

बिलासपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 50 से ज्यादा चाकूबाज और नशे के संदिग्धों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

बिलासपुर। शहर और जिले में बढ़ती चाकूबाजी और नशे से जुड़े अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 50 से ज्यादा आदतन चाकूबाज, नशे के कारोबार से जुड़े लोगों और अन्य आदतन अपराधियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश और चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई से संदिग्ध और आदतन अपराधियों में हड़कंप की स्थिति रही।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने संदिग्ध अपराधियों के घर और उनके संभावित ठिकानों पर पहुंचकर जांच की।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
स्कूल से घर लौट रहे 3 मासूम घोंघा नदी में बहे, एक का शव बरामद; 2 की तलाश जारी
August 22, 2026
- पानी कम था, फिर भी तेज बहाव बना काल; समडील गांव में पसरा मातम, नदी किनारे अपनों की तलाश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान पुलिस ने उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई। साथ ही क्षेत्र में हथियार लेकर घूमने वाले लोगों, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ की गई।

आदतन अपराधियों को सख्त चेतावनी

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आदतन अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वे किसी भी तरह की आपराधिक या असामाजिक गतिविधि से दूर रहें। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ पुलिस ने वैधानिक प्रावधानों के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
CG-घोंघा नदी हादसा: तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद, एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से गांव में पसरा मातम
August 23, 2026
बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहने वाले तीनों मासूम बच्चों के शव बरामद कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चाकूबाजी और नशे पर पुलिस की पैनी नजर

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चाकूबाजी और नशे से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी जिले के अलग-अलग इलाकों में इसी तरह के अचानक चेकिंग अभियान और कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने आम लोगों से की अपील

बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा कि यदि आसपास कोई व्यक्ति हथियार लेकर घूमता दिखाई दे, नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करता हो या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर सुपारी हमला: साहिल सोनकर गिरफ्तार, 10 लाख में हुई थी हत्या की डील
August 23, 2026
- रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक के दौरान श्याम कश्यप पर हुआ था जानलेवा हमला, जमीन विवाद और पुरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और अपराध या नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *