LIVE UPDATE

दस साल बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन, CM साय से मुलाकात; आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए दिया योगदान

रायपुर। दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रमुख परमपावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में दाऊदी बोहरा समुदाय के योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने रायपुर में लंबे समय से रह रहे बोहरा परिवारों की सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दाऊदी बोहरा समुदाय ने छत्तीसगढ़ के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में सकारात्मक योगदान दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

FMB सामुदायिक रसोइयों की भी सराहना

मुख्यमंत्री ने दाऊदी बोहरा समुदाय की फैज़ अल-मवाइद अल-बुरहानियाह (FMB) सामुदायिक रसोइयों की भी प्रशंसा की। इन रसोइयों के जरिए दुनियाभर में बोहरा परिवारों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

उन्होंने बच्चों को तकनीक के जिम्मेदार इस्तेमाल के लिए सैयदना साहब के मार्गदर्शन की भी सराहना की। इसमें बच्चों को स्मार्टफोन के हानिकारक प्रभावों से बचाने और तकनीक के संतुलित उपयोग पर जोर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदिवासी बच्चों की शिक्षा के लिए सैयदना साहब ने दिया योगदान

मुलाकात के दौरान सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ सरकार को यात्रा के दौरान मिले आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने राज्य सरकार के विकास और जनकल्याण के प्रयासों की भी सराहना की।

इस दौरान आदिवासी बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए सैयदना साहब की ओर से आर्थिक योगदान भी दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
CM साय सरकार का बड़ा डिजिटल कदम: PWD में लागू होगा ‘WAMIS’, मंजूरी से भुगतान तक हर काम ऑनलाइन
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, सैयदना साहब के साथ आए वरिष्ठ सदस्य और रायपुर के स्थानीय दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

दस साल बाद छत्तीसगढ़ की यात्रा पर सैयदना

सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब करीब दस साल के अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ की यात्रा पर पहुंचे हैं। रायपुर के बाद वे बिलासपुर, तखतपुर और भाटापारा का दौरा करेंगे और दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगे।

उनकी इस यात्रा को छत्तीसगढ़ में दाऊदी बोहरा समुदाय से जुड़ाव और सामाजिक सरोकारों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *