LIVE UPDATE

कांग्रेस ने जनजातीय समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, CM विष्णुदेव साय का तीखा हमला; बस्तर में विकास को लेकर घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय समाज के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस ने जनजातीय समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कांग्रेस को बताना चाहिए कि इतने लंबे शासनकाल में उसने आदिवासी समाज के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने के लिए क्या किया।

मुख्यमंत्री साय की यह प्रतिक्रिया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रवास के दौरान प्रशासनिक तैयारियों को कांग्रेस द्वारा ‘प्रशासनिक दखलंदाजी’ बताए जाने पर सामने आई। मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए जनजातीय समाज के विकास और सम्मान के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur Power Cut: 24 से 28 अक्टूबर तक 5 दिन रोज 4 घंटे बंद रहेगी सप्लाई; देखें अपने इलाकों की लिस्ट
Bilaspur Power Cut: 24 से 28 अक्टूबर तक 5 दिन रोज 4 घंटे बंद रहेगी सप्लाई; देखें अपने इलाकों की लिस्ट
October 23, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के कई इलाकों में 24 से 28 अक्टूबर 2026 तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनजातीय विकास को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का दावा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनकी सरकार जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकार और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनजातीय समाज के कल्याण और विकास को राष्ट्रीय प्राथमिकता में रखा है।

उन्होंने कहा कि जनजातीय कार्य मंत्रालय के माध्यम से शिक्षा, आजीविका, सशक्तीकरण और जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी विभिन्न विकास प्राधिकरणों और सरकारी योजनाओं के जरिए जनजातीय अंचलों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना; जशपुर से रायपुर का सफर होगा आसान,
CM विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना; जशपुर से रायपुर का सफर होगा आसान,
October 23, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नक्सलवाद पर प्रहार के बाद बदल रहा बस्तर: CM साय

मुख्यमंत्री ने बस्तर में हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों तथा सुरक्षा बलों के साहस से नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में कभी भय और हिंसा का माहौल था, वहां अब सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और रोजगार के नए अवसर पहुंच रहे हैं।

साय के मुताबिक, दूरस्थ गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं और बस्तर शांति तथा विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इसे सरकार के विकास प्रयासों का महत्वपूर्ण परिणाम बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
दो शादी का आरोप, निलंबन की कार्रवाई और प्रतिशोध की आशंका! छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में क्यों मचा बवाल?
दो शादी का आरोप, निलंबन की कार्रवाई और प्रतिशोध की आशंका! छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में क्यों मचा बवाल?
October 23, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में उप संचालक डॉ. धर्मेंद्र कुमार गहवई के निलंबन ने नया विवाद खड़ा कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस से पूछा—लंबे शासनकाल का हिसाब कब देगी?

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आरोप लगाने से पहले पार्टी को अपने लंबे शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जनजातीय समाज जागरूक है और वह समझ रहा है कि किसने उसके नाम पर राजनीति की और किसने उसके सम्मान, सुरक्षा तथा विकास के लिए जमीन पर काम किया।

मुख्यमंत्री के इस बयान से राष्ट्रपति के बस्तर प्रवास और मुरिया दरबार की व्यवस्थाओं को लेकर सियासी बहस तेज होने के संकेत हैं। एक ओर कांग्रेस ने प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल उठाए हैं, वहीं मुख्यमंत्री ने इसे जनजातीय समाज के विकास और सम्मान के व्यापक मुद्दे से जोड़ते हुए कांग्रेस के पुराने शासनकाल पर सवाल खड़े किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *