LIVE UPDATE
Trending

CG-अवैध खनन का खतरनाक खेल, गांव में बना बड़ा जानलेवा गड्ढा; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

CG News; बिलासपुर जिले के ग्राम लोफंदी में अवैध खनन से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार 10 अप्रैल को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से मुरुम और मिट्टी का अवैध उत्खनन बेखौफ तरीके से किया जा रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्राम पंचायत के सरपंच अयोध्या देवांगन ने बताया कि अवैध खनन को लेकर पहले भी कई बार खनिज विभाग और तहसीलदार को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। इसी के चलते आज ग्रामीणों ने कलेक्टर से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रमिकों के बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान: CM साय ने कहा- परिस्थितियां नहीं रोकेंगी प्रतिभा की राह
श्रमिकों के बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान: CM साय ने कहा- परिस्थितियां नहीं रोकेंगी प्रतिभा की राह
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और आगे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों के अनुसार, रात के समय बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जाता है और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से गांव की सड़कों की हालत खराब हो चुकी है। इसके साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे खुद अवैध खनन में लगी गाड़ियों को पकड़कर प्रशासन को सूचना देते हैं, तब भी संबंधित अधिकारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचते। इससे अवैध कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
अब किताबों में पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति: कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए बनेंगे 100 खास पाठ
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चे अपनी ही माटी, लोकजीवन, कला, संस्कृति और परंपराओं को किताबों और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे गंभीर आरोप यह है कि इस पूरे मामले में प्रशासन के कुछ लोगों और गांव के ही कुछ व्यक्तियों की मिलीभगत हो सकती है, जिसके कारण अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
रक्षाबंधन पर ‘विष्णु भैया’ की सौगात, बहनों के चेहरे पर मुस्कान… महतारी वंदन की 30वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
August 24, 2026
रायपुर, 24 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की सौगात मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *