LIVE UPDATE
Trending

संविधान लीडरशिप प्रोग्राम: युवाओं को ‘लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ’ बनाने की पहल, बिलासपुर में अर्जुन श्रीवास्तव ने ली  प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिलासपुर, 9 अप्रैल 2026 । कांग्रेस भवन बिलासपुर में आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय युवा प्रभारी अर्जुन श्रीवास्तव ने युवाओं से जुड़े एक बड़े अभियान “संविधान लीडरशिप प्रोग्राम – लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ” की जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को संविधान के मूल्यों से जोड़ते हुए उन्हें लोकतंत्र का सशक्त पांचवां स्तंभ बनाना है। इसके तहत युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने, उनकी आवाज को मंच देने और उन्हें संगठित तरीके से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
….जिस सड़क का ठेका पूर्व कांग्रेसी मंत्री की कंपनी को, उसी के खिलाफ कांग्रेस विधायक का मोर्चा! गड्ढों में रोपी धान, चक्काजाम से मचा हड़कंप
….जिस सड़क का ठेका पूर्व कांग्रेसी मंत्री की कंपनी को, उसी के खिलाफ कांग्रेस विधायक का मोर्चा! गड्ढों में रोपी धान, चक्काजाम से मचा हड़कंप
August 21, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में शुक्रवार को एक ऐसा प्रदर्शन चर्चा में रहा, जिसने कांग्रेस के भीतर भी सवाल खड़े...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अर्जुन श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा, जहां उन्हें सही जानकारी (इनपुट) दी जाएगी और उनकी आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। साथ ही, फिजिकल के साथ-साथ डिजिटल नेटवर्क को भी मजबूत किया जाएगा, ताकि बूथ और ब्लॉक स्तर तक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की आहट, दीपक बैज की नई टीम में युवाओं को मौका; निष्क्रिय नेताओं की छुट्टी तय!
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की आहट, दीपक बैज की नई टीम में युवाओं को मौका; निष्क्रिय नेताओं की छुट्टी तय!
August 21, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोस्टर के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन तकनीकी मीडिया, ग्राउंड डिजिटल नेटवर्क, व्यक्तिगत संपर्क और फिजिकल और डिजिटल स्ट्रक्चर के जरिए युवाओं को एक मजबूत प्लेटफॉर्म देना है, जहां वे अपनी बात प्रभावी तरीके से रख सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
NSUI का बड़ा फेरबदल: बिलासपुर समेत इन जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त, यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच लिया गया फैसला
NSUI का बड़ा फेरबदल: बिलासपुर समेत इन जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त, यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच लिया गया फैसला
August 22, 2026
बिलासपुर | छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस के चुनाव की सरगर्मियों के बीच छात्र संगठन NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन्स ऑफ इंडिया) में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत प्रदेश के प्रमुख शहरों रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव और महासमुंद में की जा चुकी है और आज बिलासपुर में इसकी जानकारी साझा करते हुए इसे हर जिले में लॉन्च किया जाएगा।

अर्जुन श्रीवास्तव ने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें। जुड़ने के लिए QR कोड स्कैन कर या दिए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *