LIVE UPDATE

CG-कार में युवती को देख पत्नी का चढ़ा पारा, शिक्षक पति की उंगली काटी; थाने पहुंचा मामला, दोनों पर FIR

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा से पति-पत्नी के विवाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दोनों पेशे से शिक्षक हैं और उनके बीच पहले से अनबन चल रही थी। इसी बीच पत्नी ने पति को कार में एक युवती के साथ देख लिया। इसके बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने पति के हाथ पर हमला कर उसकी उंगली काट ली। घटना के बाद मामला कटघोरा थाने पहुंच गया, जहां पति-पत्नी दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मामला कटघोरा विकासखंड के डुडगा स्थित स्कूल में पदस्थ शिक्षिका और चैतमा स्कूल में पदस्थ व्याख्याता पति से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने अपने पति को कार में एक युवती के साथ देखा। युवती को पति के साथ कार में देखकर पत्नी नाराज हो गई और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर हिंसा केस में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सोहेल खान का निकाला जुलूस, सदर बाजार तक पैदल ले गई पुलिस
बिलासपुर हिंसा केस में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी सोहेल खान का निकाला जुलूस, सदर बाजार तक पैदल ले गई पुलिस
September 2, 2026
बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए विवाद, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पति बोला- पूर्व छात्रा थी युवती

पति का कहना है कि कार में बैठी युवती उसकी पूर्व छात्रा थी। वह पत्नी को यही बात समझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विवाद शांत होने के बजाय बढ़ता चला गया। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट के दौरान उसके हाथ की उंगली काट ली।

पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं पत्नी ने पति के आरोपों से अलग अपना पक्ष पुलिस के सामने रखा है। पत्नी का आरोप है कि पति ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, उसने पति पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मिनीबस्ती जरहाभाठा में पुलिस की कार्रवाई, चाकू के साथ युवक गिरफ्तार; 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
मिनीबस्ती जरहाभाठा में पुलिस की कार्रवाई, चाकू के साथ युवक गिरफ्तार; 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
September 3, 2026
बिलासपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल लाइन पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले से चल रही थी दोनों में अनबन

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि शिक्षक दंपती के बीच पहले से विवाद और अनबन चल रही थी। कार में युवती को देखने के बाद पुराना विवाद और ज्यादा बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई।

पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

कटघोरा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी शिक्षक हैं। दोनों की ओर से लिखित शिकायत मिली है। शिकायतों के आधार पर काउंटर केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई और मारपीट के दौरान वास्तव में क्या-क्या हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता पर FIR! आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का केस, आरोपी फरार
छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता पर FIR! आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का केस, आरोपी फरार
September 14, 2026
अंबिकापुर, 14 सितंबर 2026। अंबिकापुर में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *