LIVE UPDATE

Bilaspur Rape Case; रैपिडो की सवारी से लॉज तक…बीमा पॉलिसी के बहाने युवती को ले गया, दुष्कर्म का आरोप; आरोपी फरार

बिलासपुर। न्यायधानी में भरोसे और पहचान का फायदा उठाकर अपराध किए जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि रैपिडो बाइक चालक ने पहले बीमा पॉलिसी का ग्राहक बनने में दिलचस्पी दिखाई, फिर योजना समझने के बहाने एक महिला कर्मचारी को स्टेशन रोड स्थित लॉज ले गया। शिकायत के मुताबिक, कमरे में पहुंचने के बाद उसने दरवाजा बंद कर युवती के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर धमकी देकर फरार हो गया। तारबाहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में लॉज संचालक की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

पुलिस के मुताबिक, कोरबा निवासी 25 वर्षीय युवती बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित एक निजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है। उसका काम लोगों से संपर्क कर उन्हें बीमा योजनाओं और पॉलिसी की जानकारी देना है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय ने की साइबर जागृति अभियान की सराहना, कहा- कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अपराध में आई कमी
CM साय ने की साइबर जागृति अभियान की सराहना, कहा- कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अपराध में आई कमी
October 9, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर जागृति अभियान और ट्रैफिक हैकाथॉन 2026 के प्रतिभागियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया गया कि 27 अक्टूबर को युवती ने रायपुर जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। दयालबंद निवासी अभिषेक सलूजा उसे रेलवे स्टेशन छोड़ने पहुंचा। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ। युवती ने उसे अपने काम और बीमा पॉलिसी की योजनाओं के बारे में भी बताया था।

पॉलिसी लेने की बात कही, फिर लॉज ले जाने का आरोप

शिकायत के अनुसार, 28 अक्टूबर को आरोपी ने युवती को फोन कर बीमा पॉलिसी के संबंध में बातचीत करने के लिए बुलाया। युवती ने उसे योजना की जानकारी दी तो उसने दिवाली से पहले पॉलिसी लेने की इच्छा जताई। इसके बाद उसने शोरगुल का हवाला देते हुए किसी शांत जगह पर बैठकर प्लान समझने का सुझाव दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News; चार करोड़ रुपये, मॉडिफाइड पिकअप और दो लोग हिरासत में; दुर्ग में नकदी बरामदगी से मचा हड़कंप
CG News; चार करोड़ रुपये, मॉडिफाइड पिकअप और दो लोग हिरासत में; दुर्ग में नकदी बरामदगी से मचा हड़कंप
October 26, 2026
Durg Cash Seized: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार करोड़ रुपये नकद बरामद किए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि आरोपी युवती को स्टेशन रोड स्थित एक लॉज में ले गया। वहां कमरे में पहुंचने के बाद उसने दरवाजा बंद कर दिया और युवती के साथ जबरदस्ती की। युवती के विरोध करने पर उसे धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से निकल गया।

घर पर नहीं मिला आरोपी, पुलिस की दबिश जारी

युवती की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने अभिषेक सलूजा के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है। एडिशनल एसपी पंकज पटेल के मुताबिक, पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि परिजनों ने भी उसे घर से बाहर कर दिया है। फिलहाल पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
24 आरोपी, 56 गवाह, 265 दस्तावेज…फिर भी पुलिस के हाथ खाली! संजू हत्याकांड के 350 पन्नों के फैसले ने खोली जांच की परतें
24 आरोपी, 56 गवाह, 265 दस्तावेज…फिर भी पुलिस के हाथ खाली! संजू हत्याकांड के 350 पन्नों के फैसले ने खोली जांच की परतें
October 31, 2026
बिलासपुर की सड़कों पर दिनदहाड़े हुई एक हाईप्रोफाइल हत्या... पुलिस ने पारिवारिक संपत्ति विवाद से लेकर सुपारी किलिंग तक की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

युवती की आईडी ली, आरोपी से नहीं मांगा पहचान पत्र

मामले में लॉज प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, लॉज में उससे पहचान संबंधी दस्तावेज लिए गए, लेकिन आरोपी से कोई पहचान पत्र नहीं मांगा गया। पुलिस की पूछताछ में लॉज संचालक ने बताया कि आरोपी स्थानीय निवासी था, इसलिए उससे आईडी नहीं ली गई।

टीआई सनिप रात्रे के अनुसार, पुलिस इस लापरवाही को लेकर लॉज संचालक को नोटिस जारी करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। अब जांच में यह भी देखा जाएगा कि लॉज में ठहरने वाले लोगों की पहचान संबंधी प्रक्रिया का पालन क्यों नहीं किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *