LIVE UPDATE

वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, छत्तीसगढ़ ने खोया प्रखर विधिवेत्ता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता, संविधान विशेषज्ञ और प्रख्यात गांधीवादी चिंतक कनक तिवारी का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने दुर्ग स्थित बीएम शाह अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रदेश के विधि, साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है। वे 86 वर्ष के थे। उनकी बेटी सिंगापुर में रहती हैं। उनके पहुंचने के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

कनक तिवारी केवल एक वरिष्ठ अधिवक्ता ही नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और गांधीवादी विचारधारा के मुखर चिंतक भी थे। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अध्यापन, पत्रकारिता, वकालत, लेखन और प्रशासनिक दायित्वों के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Bilaspur Airport Development: बिलासपुर एयरपोर्ट अपग्रेडेशन टला, 300 करोड़ देने से छत्तीसगढ़ सरकार का इनकार, HC में दिया जवाब
CG Bilaspur Airport Development: बिलासपुर एयरपोर्ट अपग्रेडेशन टला, 300 करोड़ देने से छत्तीसगढ़ सरकार का इनकार, HC में दिया जवाब
November 26, 2026
बिलासपुर। बिलासपुर एयरपोर्ट को 4C श्रेणी में विकसित करने की मांग पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के रवैये पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वर्ण पदक के साथ हासिल की थी कानून की डिग्री

कनक तिवारी का जन्म 26 जुलाई 1940 को हुआ था। उनका पारिवारिक जुड़ाव राजनांदगांव और दुर्ग से रहा। उन्होंने स्कूली शिक्षा राजनांदगांव में प्राप्त की। इसके बाद रायपुर के साइंस कॉलेज से विज्ञान की पढ़ाई की और अंग्रेजी साहित्य में एमए किया। उन्होंने वर्ष 1971 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से एलएलबी की परीक्षा स्वर्ण पदक के साथ उत्तीर्ण की।

प्राध्यापक से पत्रकारिता और फिर वकालत तक का सफर

कनक तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत अंग्रेजी साहित्य के प्राध्यापक के रूप में की थी। लगभग आठ से नौ वर्षों तक उन्होंने विभिन्न कॉलेजों में अध्यापन किया। इसके बाद वे पत्रकारिता से जुड़े और पीटीआई, नवभारत तथा नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों में भी अपनी सेवाएं दीं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर बने कंटेंट क्रिएटर्स: CM साय बोले- एक रील से बदल सकती है किसी महिला के कारोबार की पहचान
छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर बने कंटेंट क्रिएटर्स: CM साय बोले- एक रील से बदल सकती है किसी महिला के कारोबार की पहचान
November 26, 2026
रायपुर, 25 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्रकारिता और अध्यापन के अनुभव ने उनके लेखन और वैचारिक दृष्टिकोण को व्यापक बनाया। बाद में उन्होंने वकालत को अपने सार्वजनिक जीवन का प्रमुख आधार बनाया।

दिसंबर 2018 में बने थे छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता

कनक तिवारी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में शामिल थे। वर्ष 2002 से वे हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत रहे। दिसंबर 2018 में उन्हें छत्तीसगढ़ का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया। विधि और संविधान से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ के लिए उन्हें विशेष पहचान मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
देवेंद्र यादव की विधायकी पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, प्रेम प्रकाश पांडेय की याचिका पर सुनवाई पूरी
देवेंद्र यादव की विधायकी पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, प्रेम प्रकाश पांडेय की याचिका पर सुनवाई पूरी
November 26, 2026
बिलासपुर। भिलाई विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष की भी संभाली जिम्मेदारी

कनक तिवारी का सार्वजनिक जीवन न्यायालय और लेखन तक सीमित नहीं रहा। वे अविभाजित मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल और मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों पर भी रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने काम किया।

गांधीवादी विचारधारा और लेखन से बनाई अलग पहचान

कनक तिवारी गांधीवादी और समाजवादी विचारधारा से गहराई से जुड़े रहे। संविधान, राजनीति, सामाजिक न्याय और आदिवासी मुद्दों पर उनकी लेखनी लगातार सक्रिय रही। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का लेखन किया।

उनकी प्रमुख कृतियों में ‘संविधान का सच’, ‘फिर से हिंद स्वराज’, ‘बस्तर–लाल क्रांति बनाम ग्रीन हंट’, ‘काल इनमें ठहर गया है’ और ‘विवेकानंद का जनधर्म’ शामिल हैं।

उनके निधन से छत्तीसगढ़ ने विधि, साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक चिंतन के क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण आवाज खो दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *