LIVE UPDATE

Coal Levy Scam: 540 करोड़ के कोयला घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष को झटका, रामगोपाल अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 540 करोड़ रुपये के कोयला लेवी घोटाले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास की एकलपीठ ने मामले की केस डायरी और जांच एजेंसियों की ओर से जुटाए गए साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद प्रथम दृष्टया आर्थिक अपराध में उनकी संलिप्तता के संकेत पाए।

जांच एजेंसी की ओर से आरोप लगाया गया है कि रामगोपाल अग्रवाल ने कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रहते हुए कथित अवैध वसूली की रकम में से 104.20 करोड़ रुपये देवेंद्र डड़सेना के माध्यम से पार्टी तक पहुंचाए थे। जांच में उनके और उनके परिजनों के नाम पर संपत्तियां खरीदे जाने की बात भी सामने आई है। इन्हीं तथ्यों को आधार बनाकर राज्य सरकार ने जमानत का विरोध किया।

ये खबर भी पढ़ें…
देवेंद्र यादव की विधायकी पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, प्रेम प्रकाश पांडेय की याचिका पर सुनवाई पूरी
देवेंद्र यादव की विधायकी पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, प्रेम प्रकाश पांडेय की याचिका पर सुनवाई पूरी
November 26, 2026
बिलासपुर। भिलाई विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

25 रुपये प्रति टन की दर से होती थी अवैध वसूली

यह मामला एसीबी/ईओडब्ल्यू में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2024 से जुड़ा है। अभियोजन के मुताबिक, प्रदेश में कोयला परिवहन के लिए ऑनलाइन परमिट व्यवस्था समाप्त कर मैनुअल सिस्टम लागू किया गया था। इसके बाद कोयले के परिवहन पर 25 रुपये प्रति टन की दर से कथित अवैध वसूली का नेटवर्क संचालित किया गया।

जांच एजेंसी के अनुसार, जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर सहित प्रदेश के विभिन्न कोयला उत्पादक जिलों में करीब 540 करोड़ रुपये की वसूली की गई। ईडी की रिपोर्ट के आधार पर 17 जनवरी 2024 को इस मामले में 35 आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
PM Awas Yojana: सरकारी किस्तों के इंतजार में घर बनाने में हुई देरी अब नहीं पड़ेगी भारी, छत्तीसगढ़ सरकार ने बदले नियम
PM Awas Yojana: सरकारी किस्तों के इंतजार में घर बनाने में हुई देरी अब नहीं पड़ेगी भारी, छत्तीसगढ़ सरकार ने बदले नियम
November 26, 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना घर बनाने का सपना पूरा कर रहे हितग्राहियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

104.20 करोड़ रुपये कांग्रेस तक पहुंचाने का आरोप

जांच एजेंसी का आरोप है कि कथित वसूली से प्राप्त रकम का एक हिस्सा राजनीतिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया गया। इसी कड़ी में रामगोपाल अग्रवाल पर 104.20 करोड़ रुपये देवेंद्र डड़सेना के माध्यम से कांग्रेस तक पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।

जांच में अग्रवाल और उनके परिजनों के नाम पर संपत्तियों की खरीद का मामला भी सामने आया है। एजेंसी ने इन संपत्तियों और कथित अवैध कमाई के बीच संबंध होने की आशंका जताई है। हालांकि, ये जांच एजेंसी के आरोप हैं, जिन पर मुकदमे के दौरान न्यायिक परीक्षण होना बाकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
आरक्षक सस्पेंड; थाने की सुरक्षा तोड़कर लूट के दो आरोपी फरार, मचा हड़कंप; एसपी ने 3 आरक्षकों को किया सस्पेंड
आरक्षक सस्पेंड; थाने की सुरक्षा तोड़कर लूट के दो आरोपी फरार, मचा हड़कंप; एसपी ने 3 आरक्षकों को किया सस्पेंड
November 26, 2026
राजनांदगांव। शहर के सिटी कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने की घटना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बचाव पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का दिया हवाला

जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि रामगोपाल अग्रवाल ने जांच में पूरा सहयोग किया है। अब उनसे हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है। वकीलों ने मुकदमे में संभावित देरी और इसी मामले में कुछ सह आरोपितों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत का हवाला देते हुए समानता के आधार पर राहत देने की मांग की।

सरकार ने संपत्तियों और रकम के स्रोत पर उठाए सवाल

राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता प्रवीण दास ने जमानत का विरोध किया। उन्होंने अदालत में दलील दी कि जांच के दौरान सामने आई संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल की गई रकम के स्रोत को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है। बेटे के नाम पर भी कई संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी जांच में सामने आई है।

सरकार ने अपराध की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए जमानत नहीं देने की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने रामगोपाल अग्रवाल की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी।

ट्रायल पर नहीं पड़ेगा आदेश की टिप्पणियों का असर

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि जमानत याचिका पर विचार करते समय की गई टिप्पणियों का मुख्य मुकदमे की सुनवाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यानी मामले में आरोपों और साक्ष्यों पर अंतिम निर्णय ट्रायल के दौरान ही होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *