LIVE UPDATE

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन बारिश का दौर; कई जिलों में भारी वर्षा, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होगा। वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

अगले तीन दिन रहेगा बारिश का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि एक-दो जिलों में भारी वर्षा भी हो सकती है। विशेष रूप से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM साय की अफसरों को दो टूक: योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीमांकन मामलों पर जताई नाराजगी, अब हर महीने होगी ‘पारस पोर्टल’ से समीक्षा
CM साय की अफसरों को दो टूक: योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सीमांकन मामलों पर जताई नाराजगी, अब हर महीने होगी ‘पारस पोर्टल’ से समीक्षा
August 6, 2026
रायपुर, 06 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

5 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में हुई बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं बलरामपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसून सामान्य स्थिति में है और इसकी गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय ने शुरू किया ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान : हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय; 6,855 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
CM विष्णुदेव साय ने शुरू किया ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान : हर गांव में बनेगा मुक्तिधाम, स्कूलों में बालिकाओं के लिए शौचालय; 6,855 करोड़ से बदलेगी तस्वीर
August 6, 2026
रायपुर, 06 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मानसून द्रोणिका के कारण सक्रिय हुआ मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ और पटना होते हुए पूर्वी गंगा के मैदानी क्षेत्रों तक फैली हुई है। इसी सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
CBG नीति में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: ₹50 करोड़ का केंद्रीय प्रोत्साहन पाने वाला देश का पहला राज्य बना
CBG नीति में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: ₹50 करोड़ का केंद्रीय प्रोत्साहन पाने वाला देश का पहला राज्य बना
August 6, 2026
रायपुर, 06 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वच्छ ऊर्जा और हरित विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *