LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ में हाईवे पर सफर हुआ महंगा, 10 टोल प्लाजा पर बढ़ीं नई दरें, NHAI ने 1 अगस्त से लागू की संशोधित टोल दरें

कार से लेकर ट्रक तक सभी वाहन चालकों पर बढ़ा बोझ

रायपुर, 5 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को अब पहले से अधिक टोल टैक्स चुकाना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राज्य के 10 प्रमुख टोल प्लाजा पर टोल शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। संशोधित दरें 1 अगस्त 2026 से लागू हो चुकी हैं, जिससे निजी वाहन चालकों के साथ-साथ व्यावसायिक परिवहन पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

10 टोल प्लाजा पर बढ़ी टोल दरें

नई दरें मुड़ियापारा, बैजी, लिम्हा, मदनपुर, चोटिया, पचिरा, महाराजपुर, लोदाम, पाराघाट और केसला टोल प्लाजा पर लागू की गई हैं। अधिसूचना के अनुसार अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
November 18, 2026
बिलासपुर। फर्जी खबरें प्रकाशित करने, AI तकनीक से तस्वीरों में कथित छेड़छाड़ और आपत्तिजनक सामग्री के जरिए लोगों को ब्लैकमेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार, बस और ट्रकों पर बढ़ा असर

नई दरों के अनुसार मुड़ियापारा टोल प्लाजा पर कार, जीप और वैन के लिए शुल्क 45 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है, जबकि भारी वाहनों के लिए टोल 160 रुपये से बढ़ाकर 165 रुपये कर दिया गया है। बैजी टोल प्लाजा पर कार का शुल्क 65 रुपये यथावत रखा गया है, लेकिन हल्के व्यावसायिक वाहनों (LMV) का शुल्क 100 रुपये से बढ़ाकर 105 रुपये और बस एवं ट्रकों का शुल्क 215 रुपये से बढ़ाकर 220 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह अन्य टोल प्लाजा पर भी वाहन श्रेणी के अनुसार टोल शुल्क में संशोधन किया गया है।

यात्रियों और परिवहन क्षेत्र पर पड़ेगा असर

टोल दरों में हुई इस वृद्धि का सीधा असर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, निजी वाहन चालकों और माल परिवहन से जुड़े कारोबारियों पर पड़ेगा। परिवहन विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ी हुई टोल दरों से माल ढुलाई की लागत बढ़ सकती है, जिसका असर वस्तुओं की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्राम पंचायतों को 50-50 हजार का अनुदान, पढ़िए कैबिनेट में और क्या हुए फैसले
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्राम पंचायतों को 50-50 हजार का अनुदान, पढ़िए कैबिनेट में और क्या हुए फैसले
November 18, 2026
रायपुर, 18 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NHAI का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के रखरखाव, संचालन और बुनियादी ढांचे के विकास को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर टोल दरों का पुनरीक्षण किया जाता है। नई दरें 1 अगस्त 2026 से प्रभावी हैं और सभी संबंधित टोल प्लाजा पर लागू कर दी गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
पटवारियों की हड़ताल बेअसर! दो दिन में 7.62 लाख क्विंटल धान की खरीदी, सरकार ने दिखाई वैकल्पिक व्यवस्था की ताकत
पटवारियों की हड़ताल बेअसर! दो दिन में 7.62 लाख क्विंटल धान की खरीदी, सरकार ने दिखाई वैकल्पिक व्यवस्था की ताकत
November 18, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल के बीच धान खरीदी को लेकर सरकार ने अपनी प्रशासनिक व्यवस्था के सफल होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *