LIVE UPDATE

16 करोड़ के लोन मामले में राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, बैंक ने जब्त की दो संपत्तियां, 9 सितंबर को होगी नीलामी

मुंबई/शाहजहांपुर, 06 अगस्त 2026। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी और आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने वर्ष 2012 में लिए गए करीब 16 करोड़ रुपये के बकाया लोन की वसूली के लिए उनकी दो गिरवी संपत्तियों पर कब्जा कर लिया है। बैंक ने इन संपत्तियों की 9 सितंबर 2026 को नीलामी तय की है।

जानकारी के अनुसार, यह लोन राजपाल यादव की फिल्म अता पता लापता के निर्माण के दौरान लिया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, जिसके बाद वह निर्धारित समय पर कर्ज नहीं चुका सके। समय के साथ ब्याज जुड़ने से बकाया राशि बढ़कर 16 करोड़ रुपये से अधिक हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: अब अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन होगी बुकिंग, पार्सल ऑफिस जाने की नहीं होगी जरूरत
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: अब अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन होगी बुकिंग, पार्सल ऑफिस जाने की नहीं होगी जरूरत
August 6, 2026
बिलासपुर, 06 अगस्त 2026। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सामान (लगेज) की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नीलामी के लिए चिन्हित संपत्तियों में शाहजहांपुर के कचहरी रोड स्थित एक संपत्ति और मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित एक संपत्ति शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत करीब 3.19 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इस मामले पर अभिनेता के भाई श्रीपाल यादव ने कहा कि यह पुराना मामला है और बैंक के साथ समझौते (सेटलमेंट) की प्रक्रिया जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
CJP ने घोषित की राष्ट्रीय टीम, अभिजीत दीपके बने राष्ट्रीय संयोजक; सौरव दास और आशुतोष रांका को सह-संयोजक, फिलहाल राजनीतिक दल नहीं बनेगी CJP
CJP ने घोषित की राष्ट्रीय टीम, अभिजीत दीपके बने राष्ट्रीय संयोजक; सौरव दास और आशुतोष रांका को सह-संयोजक, फिलहाल राजनीतिक दल नहीं बनेगी CJP
August 7, 2026
नई दिल्ली। संगठन को देशभर में मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले इसी लोन से जुड़े चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने 10 जुलाई को राजपाल यादव को दोषी ठहराते हुए तीन महीने की सजा और 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। उनकी पत्नी राधा यादव पर भी 5.51 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, हाईकोर्ट ने सजा के अमल पर फिलहाल दो महीने की रोक लगा रखी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव हाल ही में भूत बंगला और वेलकम टू द जंगल जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। आने वाले समय में भी उनके कई बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स रिलीज होने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
‘कुत्ता बनने’ के लिए 220 करोड़ खर्च! विदेशी कारोबारी के दावे ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 26 वर्षीय युवक के डॉग ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा दुनिया भर में
‘कुत्ता बनने’ के लिए 220 करोड़ खर्च! विदेशी कारोबारी के दावे ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, 26 वर्षीय युवक के डॉग ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा दुनिया भर में
August 7, 2026
डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी युवक का मामला जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल पोस्ट में दावा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *