LIVE UPDATE

CG Police Transfer: जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 थाना प्रभारियों समेत 9 पुलिसकर्मियों का तबादला

गरियाबंद, 6 अगस्त 2026। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने 9 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादला सूची में 2 निरीक्षक, 2 उपनिरीक्षक, 1 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और 4 प्रधान आरक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महादेव सट्टा और शराब घोटाले में बड़ा एक्शन: रवि उप्पल और सुब्बू को भारत लाने दुबई पहुंची ED-CBI की टीम, प्रत्यर्पण की तैयारी तेज
महादेव सट्टा और शराब घोटाले में बड़ा एक्शन: रवि उप्पल और सुब्बू को भारत लाने दुबई पहुंची ED-CBI की टीम, प्रत्यर्पण की तैयारी तेज
November 18, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा और शराब घोटाले में जांच एजेंसियों ने विदेश में बैठे आरोपितों पर शिकंजा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक डोमेन्द्र सिन्हा को मैनपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक भोगराज ध्रुव को अमलीपदर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह उपनिरीक्षक दिलीप मेश्राम को इंदागांव थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि उपनिरीक्षक जितेंद्र विजयवार को पिपरछेड़ी थाना का प्रभार दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
फोटो में देखिए: विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
फोटो में देखिए: विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
November 18, 2026
रायपुर, 18 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एएसआई और प्रधान आरक्षकों के भी तबादले

तबादला आदेश में एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और चार प्रधान आरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है। हालांकि विभाग ने इनके तबादले को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से फेरबदल

पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और जिले में कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
November 18, 2026
बिलासपुर। फर्जी खबरें प्रकाशित करने, AI तकनीक से तस्वीरों में कथित छेड़छाड़ और आपत्तिजनक सामग्री के जरिए लोगों को ब्लैकमेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

माना जा रहा है कि नए थाना प्रभारियों की तैनाती से संबंधित क्षेत्रों में पुलिसिंग को मजबूती मिलेगी, अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी और आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *