LIVE UPDATE
Trending

गार्डन की जमीन पर अवैध कब्जे का बड़ा आरोप; संकल्पवन वाटिका के रहवासियों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

बिलासपुर, 08 मई 2026. बिलासपुर  के 36 मॉल स्थित रामदेव मिल के पास बनी Sankalpvan Vatika Colony के रहवासियों ने गार्डन के लिए आरक्षित जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत की है। कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर कब्जा हटाने और गार्डन को उसके मूल स्वरूप में विकसित कराने की मांग की है।

रहवासियों का आरोप है कि कॉलोनी के स्वीकृत लेआउट में गार्डन के लिए अलग से भूमि छोड़ी गई थी, लेकिन कुछ लोगों द्वारा उस जमीन पर अवैध रूप से रास्ता बना लिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि प्रकाश आडवानी समेत अन्य लोगों ने कब्जा कर कॉलोनी के भीतर आने-जाने का मार्ग तैयार कर लिया है, जिससे बाहरी लोगों और वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG छुट्टी ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा, ये नये ऐलान भी किये, पढ़िये
CG छुट्टी ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा, ये नये ऐलान भी किये, पढ़िये
August 4, 2026
रायपुर 4 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने संत गुरु रविदास के सम्मान में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि श्रीमती उषा साहू द्वारा विकसित किए गए लेआउट से जुड़े दस्तावेज सूचना के अधिकार के तहत नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, बिलासपुर से प्राप्त किए गए हैं। दस्तावेजों के अनुसार ग्राम मंगला, बिलासपुर के खसरा नंबर 1532/3 और 1532/4, रकबा 0.64 एकड़ भूमि पर 16 नवंबर 1999 को नगर पालिक निगम द्वारा लेआउट स्वीकृत किया गया था। स्वीकृत नक्शे में उक्त भूमि को गार्डन के लिए आरक्षित दर्शाया गया है।

रहवासियों का कहना है कि वर्ष 1999 से अब तक लेआउट में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है, इसके बावजूद गार्डन के लिए आरक्षित भूमि का उपयोग सड़क के रूप में किया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Smart Meter Protest: स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान, शिकायतें जुटाकर सरकार को सौंपेगी ज्ञापन
CG Smart Meter Protest: स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान, शिकायतें जुटाकर सरकार को सौंपेगी ज्ञापन
August 4, 2026
बिलासपुर। प्रदेश में स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों के मुद्दे पर कांग्रेस ने अपना विरोध तेज कर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कॉलोनीवासियों ने यह भी बताया कि इससे पहले 10 जनवरी 2025 को भी नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उस समय गार्डन की जमीन बेचने की जानकारी सामने आने के बाद कार्रवाई शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

अब रहवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गार्डन की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर वहां नगर निगम के माध्यम से गार्डन विकसित कराया जाए, ताकि कॉलोनीवासियों को सार्वजनिक सुविधा मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur News: सकरी–रतनपुर मार्ग पर भीषण हादसा, 9 गौवंशों की मौत; गौ सुरक्षा के लिए फेंसिंग और रेस्क्यू सिस्टम की मांग
Bilaspur News: सकरी–रतनपुर मार्ग पर भीषण हादसा, 9 गौवंशों की मौत; गौ सुरक्षा के लिए फेंसिंग और रेस्क्यू सिस्टम की मांग
August 4, 2026
बिलासपुर। सकरी–रतनपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में 9 गौवंशों की मौके पर ही मौत हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *