LIVE UPDATE
Trending

बारिश से पहले ही पूरा कॉलोनी में पानी से लबालब; कॉलोनी के रहवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, नाले के गहरीकरण की मांग तेज

बिलासपुर, 08 मई 2026। बिलासपुर के गुरू अमेरी स्थित प्रथमेश विहार कॉलोनी के रहवासियों ने आगामी मानसून को देखते हुए गोखने नाले के गहरीकरण और चौड़ीकरण की मांग को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में सख्त रुख अपनाते हुए आवेदन सौंपा है।

यह आवेदन 12 मई 2026 को कलेक्टर जनदर्शन में प्रस्तुत किया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से बताया गया कि वार्ड क्रमांक-4, जोन क्रमांक-1, गोकुलधाम नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्थित प्रथमेश विहार कॉलोनी के पीछे बहने वाला गोखने नाला वर्तमान में गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है। नाले के आसपास करीब 18 से अधिक मकान बने हुए हैं, जिससे खतरा और अधिक बढ़ गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जुआ रेड के बाद तालाब में कूदे युवक की मौत, 48 घंटे बाद मिला शव; पुलिस पर मारपीट का आरोप, प्रशिक्षु SI सस्पेंड
जुआ रेड के बाद तालाब में कूदे युवक की मौत, 48 घंटे बाद मिला शव; पुलिस पर मारपीट का आरोप, प्रशिक्षु SI सस्पेंड
November 25, 2026
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस की दबिश के बाद एक ग्रामीण की मौत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कॉलोनीवासियों के अनुसार नाला अत्यधिक संकरा हो चुका है और उसमें लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। बरसात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब पानी का प्रवाह रुककर सीधे कॉलोनी में घुस जाता है।

कॉलोनी की अध्यक्ष ज्योति जाना ने बताया कि नाले के किनारे झाड़-झंखाड़ और भारी मात्रा में गंदगी जमा होने के कारण पानी का बहाव पूरी तरह बाधित हो जाता है। परिणामस्वरूप बारिश के दौरान कॉलोनी और घरों में 3 से 4 फीट तक पानी भर जाता है, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
CM हेल्पलाइन की शिकायतें दबाए बैठे थे अधिकारी, कलेक्टर ने तहसीलदार समेत 3 को थमाया नोटिस
CM हेल्पलाइन की शिकायतें दबाए बैठे थे अधिकारी, कलेक्टर ने तहसीलदार समेत 3 को थमाया नोटिस
November 25, 2026
बलौदाबाजार। आम जनता की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतना अधिकारियों को भारी पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि ऐसी स्थिति में उन्हें अपने ही घरों में कई दिनों तक नारकीय हालात में रहना पड़ता है। जलभराव के चलते न सिर्फ घरेलू सामानों को भारी नुकसान होता है, बल्कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों की जान पर भी खतरा बना रहता है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि गंदे पानी के साथ सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतु घरों में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। वहीं पिछले दो-तीन वर्षों से लगातार जलभराव के कारण बिजली आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ FIR दर्ज, कारोबारी को फोन कर धमकाने और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप
कांग्रेस नेता उमेश रगड़े के खिलाफ FIR दर्ज, कारोबारी को फोन कर धमकाने और केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप
November 25, 2026
रायपुर, 25 नवंबर 2026। राजधानी रायपुर में कारोबारी से मारपीट के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। भतीजे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रहवासियों ने बताया कि पिछले वर्ष आई भीषण बाढ़ के दौरान हालात इतने खराब हो गए थे कि कई परिवारों को SDRF की टीम की मदद से सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा था।

कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि आगामी मानसून से पहले जनहित को ध्यान में रखते हुए लगभग 200 मीटर क्षेत्र में गोखने नाले का गहरीकरण और चौड़ीकरण कराया जाए, ताकि हर साल होने वाली जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

इस दौरान कॉलोनी की अध्यक्ष ज्योति जाना सहित बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद रहे और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *