LIVE UPDATE

Jashpur Plane Crash की खबर निकली फेक; पहाड़ियों में आग ने फैलाया भ्रम, नहीं हुआ विमान हादसा

जशपुर, 20 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्राइवेट विमान क्रैश होने खबर सामने आई थी। इस खबर के आने के बाद हड़कंप मच गया था। जिसके बाद पुलिस आरा जंगल में पहुंची। जहां पता चला कि, जंगल में सूखे पत्तों पर लगी आग की वजह से धुआं उठ रहा था। खनिज सर्वे के काम में लगे हेलीकाप्टर की वजह से लोगों को आशंका हुई। खबर अफवाह होने की जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने किया पुष्टि।

एरोप्लेन हादसा को लेकर प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि, जंगल में सूखे पत्तों पर लगी आग की वजह से धुआं उठ रहा था। खनिज सर्वे के काम में लगे हेलीकाप्टर को नजदीक से उड़ते देख लोगों को लगा कि, हेलीकाप्टर या फिर कोई विमान क्रैश हो गया है। लेकिन ऐसा नहीं है, जंगल में लगी आग की वजह से लोगों को अंदेशा हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
चित्रकोट से सिरपुर तक बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर! 2028 तक ग्लोबल टूरिज्म मैप पर चमकेगा CG, सरकार का मेगा प्लान
चित्रकोट से सिरपुर तक बदलेगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर! 2028 तक ग्लोबल टूरिज्म मैप पर चमकेगा CG, सरकार का मेगा प्लान
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ अब सिर्फ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आया। अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में जांच शुरू की गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया, साथ ही ड्रोन की मदद से भी आसपास के इलाकों की बारीकी से पड़ताल की गई।

हालांकि, काफी देर तक चली जांच के बाद भी कहीं कोई विमान दुर्घटना के संकेत या सबूत नहीं मिले। इसके बाद प्रशासन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से भी संपर्क किया। एटीसी ने स्पष्ट रूप से बताया कि उस क्षेत्र में किसी भी विमान या हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की कोई जानकारी दर्ज नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ का बड़ा तोहफा! महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बहनों के चेहरे खिले
राखी से पहले ‘विष्णु भैया’ का बड़ा तोहफा! महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बहनों के चेहरे खिले
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए इस बार त्योहार की खुशी कुछ और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *