LIVE UPDATE
Trending

RCB-KKR मैच का क्रेज फीका; रायपुर में जाना चाहते हैं देखने तो अब भी खरीद सकते हैं टिकट, हजारों टिकट अब भी खाली

रायपुर, 13 मई 2026. Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में बुधवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders आमने-सामने होंगी, लेकिन इस बार क्रिकेट फैंस के बीच मुकाबले को लेकर अपेक्षित उत्साह नजर नहीं आ रहा है।

10 मई को आरसीबी और Mumbai Indians के बीच हुए मुकाबले में जहां 2500 से 5000 रुपये तक के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए थे, वहीं केकेआर मैच के लिए अब भी हजारों सीटें खाली हैं। मैच शुरू होने में कुछ ही घंटे शेष हैं, बावजूद इसके स्टेडियम के कई स्टैंड्स पूरी तरह नहीं भर पाए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में जूनियर एशिया कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में जूनियर एशिया कप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
August 7, 2026
रायपुर, 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के लिए खेल जगत से गर्व की खबर है। बिलासपुर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक ‘सन फार्मा’ स्टैंड में सबसे अधिक सीटें खाली हैं, जहां 5 हजार से ज्यादा सीटें अब तक नहीं बिक सकी हैं। वहीं ‘नथिंग’ और ‘एनएसई’ स्टैंड्स में भी टिकट बिक्री बेहद धीमी रही और यहां करीब 10 प्रतिशत सीटें ही भर पाई हैं।

टिकट दलालों की बढ़ी चिंता

मैच को लेकर दर्शकों की कम दिलचस्पी का असर टिकटों की कालाबाजारी पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अधिक मुनाफे की उम्मीद में पहले से बड़ी संख्या में टिकट खरीदने वाले दलाल अब परेशान नजर आ रहे हैं। स्थिति यह है कि जो टिकट पहले ब्लैक में ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे थे, उन्हें अब मूल कीमत पर बेचने की नौबत आ गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Ind vs SL: गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रनों से चटाई धूल, सुथार ने खोला पंजा
Ind vs SL: गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रनों से चटाई धूल, सुथार ने खोला पंजा
August 20, 2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला गया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टिकट बेचने वालों की सक्रियता भी बढ़ गई है। कई लोग डिस्काउंट ऑफर और कम रेट में टिकट उपलब्ध कराने के दावे कर रहे हैं, ताकि उनका फंसा पैसा निकल सके।

महंगे टिकटों के नहीं मिल रहे खरीदार

टिकट बिक्री के आंकड़ों के अनुसार 2500 और 3500 रुपये वाले टिकट लगभग बिक चुके हैं और इनमें सीमित सीटें ही बची हैं। हालांकि 8 हजार से 15 हजार रुपये तक की प्रीमियम सीटों को लेकर दर्शकों में खास रुचि नहीं दिख रही। बड़ी संख्या में महंगे टिकट अब भी खाली पड़े हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे कौन? BCCI ने भारतीय महिला T20 टीम का मैनेजर बनाकर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे कौन? BCCI ने भारतीय महिला T20 टीम का मैनेजर बनाकर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
August 26, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गौरव का एक और बड़ा मौका सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यदि मैच शुरू होने तक सीटें नहीं भरती हैं, तो लाइव प्रसारण के दौरान स्टेडियम के कई बड़े स्टैंड्स सूने नजर आ सकते हैं, जिससे मुकाबले का माहौल भी प्रभावित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *