LIVE UPDATE
Trending

महिला T20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल होकर स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गईं श्रेयंका पाटिल

स्पोर्ट्स डेस्क।  महिला टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स पर शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया, लेकिन इस जीत के बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल मैच के दौरान चोटिल हो गईं और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

लीड्स में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स के सामने 210 रन का विशाल लक्ष्य रखा। इसके बाद गेंदबाजी के दौरान श्रेयंका पाटिल के साथ यह हादसा हुआ। अपने ही ओवर में गेंद रोकने की कोशिश करते समय उनका पैर अचानक मुड़ गया, जिससे उनके टखने में गंभीर चोट लग गई।

ये खबर भी पढ़ें…
CCPL 2026: बिलासपुर बुल्स का धमाका! रायगढ़ लायंस को धूल चटाकर पहली बार जीता खिताब
CCPL 2026: बिलासपुर बुल्स का धमाका! रायगढ़ लायंस को धूल चटाकर पहली बार जीता खिताब
June 15, 2026
रायपुर, 15 जून 2026। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) के तीसरे सीजन में बिलासपुर बुल्स ने इतिहास रचते हुए पहली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चोट लगते ही श्रेयंका दर्द से कराह उठीं और मैदान पर ही बैठ गईं। उनकी स्थिति को देखते हुए मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची। वह खुद चलने की हालत में नहीं थीं, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया। श्रेयंका अपना ओवर भी पूरा नहीं कर सकीं और उनकी जगह शैफाली वर्मा ने ओवर की बची हुई गेंदें फेंकीं।

चोट के बाद श्रेयंका पूरे मैच में दोबारा मैदान पर नहीं लौटीं। इस घटना ने टीम इंडिया और फैंस की चिंता बढ़ा दी है। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के दौरान प्रतिका रावल को भी इसी तरह टखने में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

ये खबर भी पढ़ें…
IND A vs SL A:’घर जाओ…’ श्रीलंकाई खिलाड़ी के इस कमेंट पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, सुपर ओवर के बाद मैदान पर जमकर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा!
IND A vs SL A:’घर जाओ…’ श्रीलंकाई खिलाड़ी के इस कमेंट पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, सुपर ओवर के बाद मैदान पर जमकर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा!
June 16, 2026
न्यूज़ डेस्क।  इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया मुकाबला रोमांच के साथ-साथ मैदान पर हुए विवाद को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल श्रेयंका पाटिल की चोट को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि मैच के बाद शैफाली वर्मा ने बताया कि उनका स्कैन कराया जा रहा है और मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अब सभी को रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे साफ हो सकेगा कि वह आगामी मुकाबलों में खेल पाएंगी या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
गिल-ईशान का तूफान, अफगानिस्तान पर बरसे रन; भारत ने ठोके 402, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
गिल-ईशान का तूफान, अफगानिस्तान पर बरसे रन; भारत ने ठोके 402, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
June 17, 2026
Lucknow में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में Team India के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Afghanistan के खिलाफ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *