LIVE UPDATE

IGKV में परीक्षा से 6 घंटे पहले पेपर लीक…एक और परीक्षा रद्द, भारती कॉलेज को नोटिस; जवाब नहीं जंचा तो मान्यता होगी रद्द

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। विश्वविद्यालय ने 19 अगस्त को आयोजित फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स की परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा शुरू होने से करीब 6 घंटे पहले प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी सामने आई थी। मामले की जांच में प्रश्नपत्र के लिफाफे से छेड़छाड़ के सबूत मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है।

पेपर लीक की जानकारी सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कराई। जांच के दौरान प्रश्नपत्र रखे लिफाफे से छेड़छाड़ किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
SAS Transfer : दिप्ती गौते बनी पीएससी की एग्जाम कंट्रोलर, विनय अग्रवाल बने सरगुजा निगम कमिश्नर
SAS Transfer : दिप्ती गौते बनी पीएससी की एग्जाम कंट्रोलर, विनय अग्रवाल बने सरगुजा निगम कमिश्नर
August 27, 2026
रायपुर 27 अगस्त 2026। राज्य  सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले किये हैं।  दिप्ती गौते के PSC का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के आधार पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भारती कॉलेज को नोटिस जारी किया है। कॉलेज प्रबंधन को नोटिस का जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।

जवाब संतोषजनक नहीं तो मान्यता पर गिरेगी गाज

IGKV ने स्पष्ट किया है कि कॉलेज की ओर से दिया गया जवाब यदि संतोषजनक नहीं पाया गया तो उसके खिलाफ मान्यता रद्द करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। इससे साफ है कि विश्वविद्यालय ने पेपर लीक मामले को गंभीरता से लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
August 27, 2026
बिलासपुर। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर स्थित भनवारटंक टनल से वन्यजीव की मौजूदगी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब डिजिटल लॉक वाले बैग में जाएंगे प्रश्नपत्र

घटना के बाद IGKV ने परीक्षा व्यवस्था को और सुरक्षित बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। अब विश्वविद्यालय सभी प्रश्नपत्रों के लिफाफों की जांच करेगा, ताकि किसी भी स्तर पर छेड़छाड़ की संभावना को खत्म किया जा सके।

भविष्य में प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रश्नपत्रों को डिजिटल लॉक सिस्टम वाले सुरक्षित बैग में भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
August 27, 2026
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर की गौशाला में 23 गौवंश की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक पेपर की गलती से बदलेगी पूरी परीक्षा व्यवस्था

पेपर लीक की इस घटना के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। अब लिफाफे की सुरक्षा से लेकर प्रश्नपत्र के परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया को और मजबूत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *