CG Anganwadi Bharti: महिलाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर भर्ती; 8 सितंबर तक करें आवेदन

CG Anganwadi Bharti: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
भर्ती के लिए 25 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

इन गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों में भर्ती
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर ग्राम पेन्टाचिमली के तुमलगुड़ा, उरसांगल-2, गोंदपल्ली के मण्डीमरका-02 एवं 03, कोण्डासांवली-01, मेड़वाही के मेड़वाही-3 और तारलागुड़ा के बैनपल्ली केंद्र में भर्ती की जाएगी।
वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद ग्राम पेन्टाचिमली के मिचीगुड़ा एवं टेकलगुड़ा, तारलागुड़ा के कलाईगुड़ा, सिलगेर के सिलगेर-2 और ताड़मेटला के ताड़मेटला-02 केंद्र में भरे जाएंगे।

25 अगस्त से 8 सितंबर तक आवेदन
पात्र महिला अभ्यर्थी 25 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल पर जाना होगा। https://aww.e-bharti.in/bharti इस लिंक पर क्लिक करके महिलाएं आवेदन कर सकती हैं.
ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण बात यह है कि आवेदन केवल निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

भर्ती की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय सुकमा अथवा संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।









