LIVE UPDATE

Bilaspur स्पा सेंटर संचालक पर महिलाकर्मी ने छेड़खानी, मारपीट का लगाया आरोप, जुर्म दर्ज…पूर्व ASP पर लगाया था आरोप

बिलासपुर। मंगला चौक स्थित 36 सिटी मॉल के एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने संचालक भाइयों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया कि उस पर अनुचित काम करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने और नौकरी छोड़ने की बात कहने पर उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अमन सेन और लोकेश सेन के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, युवती करीब तीन महीने से स्पा सेंटर में काम कर रही थी। आरोप है कि इस दौरान संचालक अमन सेन उस पर गलत नीयत रखता था और प्राइवेट केबिन में ले जाकर अनुचित तरीके से छूता था। युवती ने इसका विरोध किया और नौकरी छोड़ने की बात कही तो उसका पिछले महीने का वेतन रोक दिए जाने का आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें…
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
जज के खिलाफ FIR दर्ज करना TI को पड़ा भारी! सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य की छुट्टी; SSP ने किया लाइन अटैच
November 7, 2026
बिलासपुर। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ FIR दर्ज करने का मामला अब सरकंडा थाना प्रभारी पर भारी पड़ता नजर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बकाया वेतन लेने पहुंची तो विवाद

युवती के मुताबिक, 22 अगस्त को वह अपना बकाया वेतन लेने स्पा सेंटर पहुंची थी। वहां उसके साथ कथित तौर पर बदसलूकी की गई। इसके बाद 25 अगस्त की शाम करीब 7 बजे वह दोबारा स्पा सेंटर पहुंची, जहां लोकेश सेन से उसका विवाद हो गया।

वीडियो बनाने पर मोबाइल छीना, हाथ मरोड़ने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की। इसी दौरान लोकेश सेन ने कथित तौर पर उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। युवती का आरोप है कि उसका हाथ मरोड़े जाने से हाथ और कंधे में चोट आई।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती का नया शेड्यूल जारी, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 बड़ी परीक्षाएं
November 7, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत में युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसे स्पा सेंटर की सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने और अपनी ऊंची पहुंच होने की बात कहकर धमकाया गया। आरोप है कि बाद में अमन सेन ने फोन पर गाली-गलौज की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों अमन सेन और लोकेश सेन के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब युवती द्वारा लगाए गए आरोपों, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों का दिल्ली में बजेगा डंका! स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर-बिलासपुर के साथ बिल्हा को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत
November 7, 2026
बिलासपुर, 7 नवंबर 2026। स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। स्वच्छ सर्वेक्षण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व ASP पर लगाया था आरोप

आरोपी स्पा संचालक अमन सेन ने पूर्व ASP राजेंद्र जायसवाल पर काम करने के एवज में पैसा मांगने का आरोप लगाया था, उसने एएसपी कार्यालय में अपने और जायसवाल की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, गृहमंत्री विजय शर्मा के आदेश पर एएसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश जारी किया गया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *