LIVE UPDATE
Trending

IND A vs SL A:’घर जाओ…’ श्रीलंकाई खिलाड़ी के इस कमेंट पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, सुपर ओवर के बाद मैदान पर जमकर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा!

न्यूज़ डेस्क।  इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया मुकाबला रोमांच के साथ-साथ मैदान पर हुए विवाद को लेकर भी सुर्खियों में आ गया। सुपर ओवर में मिली हार के बाद भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

दरअसल, निर्धारित मुकाबला टाई रहने के बाद विजेता का फैसला सुपर ओवर से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में 17 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला हार गई। जीत के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी जश्न मना रहे थे, तभी किसी बात को लेकर वैभव सूर्यवंशी की उनसे कहासुनी शुरू हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे की महिला टीमों की भिड़ंत आज से: शैफाली बोलीं- हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका पता, निडर होकर खेलना लक्ष्य
रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे की महिला टीमों की भिड़ंत आज से: शैफाली बोलीं- हर खिलाड़ी को अपनी भूमिका पता, निडर होकर खेलना लक्ष्य
October 16, 2026
रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच शुक्रवार से रायपुर के शहीद वीर नारायण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर माहौल इतना गरमा गया कि मैदान पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हालांकि, दोनों टीमों के अन्य खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने तुरंत बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी काफी नाराज नजर आए और पीछे हटने के बाद भी विरोधी खिलाड़ियों से बहस करते दिखाई दिए।

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत कथित तौर पर श्रीलंकाई खिलाड़ियों द्वारा किए गए कुछ कमेंट्स से हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ खिलाड़ियों ने “घर जाओ” जैसी टिप्पणियां की थीं, जिससे भारतीय बल्लेबाज नाराज हो गए। सुपर ओवर में मिली करीबी हार के बाद खिलाड़ियों की भावनाएं भी चरम पर थीं, जिसने तनाव को और बढ़ा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
कमबैक मैच में भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, पावरप्ले में तोड़ा टिम साउदी का रिकॉर्ड
कमबैक मैच में भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, पावरप्ले में तोड़ा टिम साउदी का रिकॉर्ड
October 23, 2026
Bhuvneshwar Kumar Powerplay Record: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, यह तनाव ज्यादा देर तक नहीं रहा। कुछ समय बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए एक-दूसरे से हाथ मिलाया और मामला शांत हो गया। मुकाबले का अंत सकारात्मक माहौल में हुआ, लेकिन सुपर ओवर के बाद मैदान पर हुई यह गर्मागर्मी अब क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।

गौरतलब है कि त्रिकोणीय सीरीज में भारत ए की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले टीम को अफगानिस्तान ए के खिलाफ भी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। लगातार दो करीबी हार के बाद भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया है और आगामी मुकाबलों में टीम की नजर वापसी पर होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में हॉकी का नया दौर, उभरती प्रतिभाओं को मिल रहा बड़ा अवसर
छत्तीसगढ़ में हॉकी का नया दौर, उभरती प्रतिभाओं को मिल रहा बड़ा अवसर
October 24, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी की नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए पहली बार राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *