LIVE UPDATE

बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड का जोरदार प्रदर्शन; सनातन संतों पर टिप्पणी के विरोध में चरणदास महंत का पुतला दहन, कहा – शहर में घुसने नहीं देंगे…

बिलासपुर, 30 मई 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के कथित बयान को लेकर गुरुवार शाम शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। देवकीनंदन चौक पर भगवा ब्रिगेड बिलासपुर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों, महिलाओं और संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान चरणदास महंत का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सनातन धर्म, संत समाज और धार्मिक परंपराओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों ने महंत के कथित बयान की निंदा करते हुए इसे हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
August 27, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश और मातृत्व लाभ को लेकर बेहद अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राम सिंह ठाकुर समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, इसलिए उनके सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता। वक्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए हिंदू हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चरणदास महंत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में वे बिलासपुर आते हैं तो उनका विरोध काले झंडे दिखाकर किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग, महिलाएं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में दो गुटों की झड़प के बाद बवाल; पथराव में TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इलाके में धारा 144
बिलासपुर में दो गुटों की झड़प के बाद बवाल; पथराव में TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इलाके में धारा 144
August 29, 2026
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में शुक्रवार देर शाम मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *