LIVE UPDATE

बिलासपुर में दो गुटों की झड़प के बाद बवाल; पथराव में TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल, इलाके में धारा 144

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में शुक्रवार देर शाम मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके में दो गुटों के युवकों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पथराव की चपेट में आकर टीआई समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सख्ती बढ़ाते हुए धारा 144 लागू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
भनवारटंक टनल में पटरी पर दौड़ा तेंदुआ! ट्रेन के गार्ड ने मोबाइल में कैद किया VIDEO, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
August 27, 2026
बिलासपुर। बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर स्थित भनवारटंक टनल से वन्यजीव की मौजूदगी का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम रास्ते से निकलने को लेकर दो पक्षों के कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। देखते ही देखते आसपास के लोग भी मौके पर जुटने लगे और कुछ देर बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई।

कुछ ही समय में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि खपरगंज और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
Chhattisgarh में 23 गौवंश की मौत… गौशाला में आखिर क्या चल रहा था? चारा-पानी और इलाज पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की
August 27, 2026
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम ओखर की गौशाला में 23 गौवंश की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले

स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को मौके से हटाने का प्रयास किया। देर रात तक इलाके में तनाव बना रहा। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

एसएसपी रजनेश सिंह ने खुद मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें…
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
CG High Court का बड़ा फैसला: लीव बैलेंस कम है तो भी नहीं छिनेगा महिला का मातृत्व लाभ, FCI को लौटाने होंगे ₹80 हजार
August 27, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अवकाश और मातृत्व लाभ को लेकर बेहद अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आधी रात तक चला उपद्रव

रिपोर्ट के मुताबिक, देर रात तक गोलबाजार से सदर बाजार तक मुख्य मार्गों पर बड़ी संख्या में लोग जमा रहे। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए काफी मशक्कत की। जिले के अलग-अलग थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बिलासपुर मुख्यालय बुलाया गया।

बताया गया कि रात करीब डेढ़ बजे पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां पहुंचने के बाद स्थिति पर कड़ा नियंत्रण किया गया और उपद्रवियों को मौके से खदेड़ा गया।

12 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना

हिंसक पथराव में 12 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है। पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी है। हालांकि घायलों की अंतिम संख्या और उनकी स्थिति को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ का आरोप

बवाल के दौरान कुछ वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने की भी बात सामने आई है। गोलबाजार से सदर बाजार के बीच कुछ दुकानों पर भी पथराव की सूचना है। एक पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश का भी आरोप सामने आया है।

स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस ने संवेदनशील इलाकों की घेराबंदी कर दी और आम आवाजाही को रोकते हुए संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू की।

CCTV और सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

पुलिस अब पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए CCTV कैमरों और मौके पर बनाए गए वीडियो फुटेज को खंगाला जा रहा है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने वाले पोस्ट करने वालों पर भी पुलिस की नजर है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *