LIVE UPDATE
Trending

Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान

Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आख‍िरकार आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें पिछले कई दिनों से लगाई जा रही थीं. ठीक वैसा ही हुआ है. आम आदमी पार्टी की मुश्‍किलें अब कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प‍िछले दिनों AAP ने राघव चड्ढा को राज्‍यसभा ड‍िप्‍टी लीडर पद से हटा द‍िया था. इसके बाद ही आम आदमी पार्टी की अंदरुनी खींचतान सामने आई थी.

राघव चड्ढा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी के दो-तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहा हूं.उन्होंने कहा कि जिस आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून पसीन से सींचा.वह पार्टी अपने लक्ष्यों से भटक चुकी है.यह पार्टी अपने पसर्नल फायदे के लिए काम कर रही है, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोध‍ित करते हुए इस बात का ऐलान किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Liquor Brand Ban: शराब प्रेमियों के लिए आई बुरी खबर, भारत में अब नहीं बिकेंगे ये ब्रांड्स, इस वजह से FSSAI ने ब्रिकी पर लगाया बैन
Liquor Brand Ban: शराब प्रेमियों के लिए आई बुरी खबर, भारत में अब नहीं बिकेंगे ये ब्रांड्स, इस वजह से FSSAI ने ब्रिकी पर लगाया बैन
August 6, 2026
नई दिल्ली, 5 अगस्त 2026। देश के लोकप्रिय शराब ब्रांडो के कुछ उत्पाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राघव के पार्टी छोड़ने के ऐलान के बाद AAP सांसद संजय स‍िंंह ने कहा कि यह सब पंजाब की सरकार से डरकर किया जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि पंजाब की सरकार को साथ इन लोगों ने धोखा द‍िया है. यह सब पीएम मोदी और अम‍ित शाह के इशारे पर हो रहा है.

ये सांसद होंगे बीजेपी में शामिल

राघव चड्ढा ने बताया कि हमारे साथ दो तिहाई से ज्यादा AAP के राज्यसभा सांसद हमारे साथ हैं. उन्होंने साइन भी कर दिए हैं. इसमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक और अशोक मित्तल सहित कई नेताओं राघव चड्ढा के साथ शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
16 करोड़ के लोन मामले में राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, बैंक ने जब्त की दो संपत्तियां, 9 सितंबर को होगी नीलामी
16 करोड़ के लोन मामले में राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, बैंक ने जब्त की दो संपत्तियां, 9 सितंबर को होगी नीलामी
August 6, 2026
मुंबई/शाहजहांपुर, 06 अगस्त 2026। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी और आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने हुए क्‍या कहा?

राघव चड्ढा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है.अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फ़ायदे के लिए काम करती है. उन्‍होंने यह भी कहा कि मुझे यह लंबे समय से महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में हूं. यही वजह है कि मैं पार्टी से खुद को अलग कर रहा हूं.

राघव ने कहा कि वह लंबे समय से घुटन फील कर रहे थे. इससे न‍िजाद पाने के लिए ही पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: अब अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन होगी बुकिंग, पार्सल ऑफिस जाने की नहीं होगी जरूरत
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: अब अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन होगी बुकिंग, पार्सल ऑफिस जाने की नहीं होगी जरूरत
August 6, 2026
बिलासपुर, 06 अगस्त 2026। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सामान (लगेज) की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राघव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में और गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प में बिना रुके हुए अब साथ देंगे. हम अपना करियर बनाने यहां नहीं आए थे बल्कि अपना करियर छोड़कर यहां आए थे.

ये सांसद छोड़ रहे आम आदमी पार्टी

  • विक्रमजीत सिंह साहनी
  • राजेंद्र गुप्ता
  • स्वाति मालीवाल
  • संदीप पाठक
  • राघव चड्ढा
  • हरभजन सिंह
  • अशोक मित्तल

इसके अलावा भी कुछ और सांसद हैं जो आम आदमी पार्टी छोड़ सकते हैं.

राघव को हाल ही में ड‍िप्‍टी लीडर पद से हटाया था

आम आदमी पार्टी ने हाल ही में राघव को राज्‍यसभा ड‍िप्‍टी लीडर पद से हटाया था. इसके बाद ही उनकी और आम आदमी पार्टी के बीच खींचतान बढ़ गई थी. आप नेताओं ने आरोप लगाया था कि वह डर गए हैं. यही वजह है कि वे पार्टी की बात भी संसद में नहीं उठाते हैं. जबकि राघव ने कहा था कि मैं आज जनता की बात संसद में उठाता था. इससे भी पार्टी को समस्या थी. इसील‍िए मुझे पद से हटाया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *