LIVE UPDATE

PM आवास की बहस पर CM साय का ‘रिजल्ट’: विजय शर्मा को 10 में 10, भूपेश बघेल को जीरो! बोले- इसी लायक हैं

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर रायपुर प्रेस क्लब में हुई भूपेश बघेल और डिप्टी CM विजय शर्मा की तीखी बहस अब सियासी वार-पलटवार का नया मुद्दा बन गई है। बहस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना ‘फैसला’ सुना दिया है। CM साय ने विजय शर्मा को 10 में से 10 नंबर दिए, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जीरो बटा 10 बताया।

विजय शर्मा को CM साय ने दिए पूरे 10 नंबर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उन्होंने प्रेस क्लब में हुई पूरी बहस देखी है। उन्होंने डिप्टी CM विजय शर्मा के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार तरीके से अपनी बात रखी। CM साय ने कहा, “मैं विजय शर्मा को 10 में से 10 नंबर देता हूं।”

ये खबर भी पढ़ें…
CG Politics: ‘सुपर CM, सुपर पावर, सुपर घोटाला’ पर गरमाई सियासत, बीजेपी ने जारी किया नया रैप सॉन्ग, भूपेश बघेल को घेरा
CG Politics: ‘सुपर CM, सुपर पावर, सुपर घोटाला’ पर गरमाई सियासत, बीजेपी ने जारी किया नया रैप सॉन्ग, भूपेश बघेल को घेरा
September 8, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर रैप सॉन्ग के जरिए राजनीतिक वार-पलटवार तेज हो गया है। बीजेपी ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भूपेश बघेल पर CM का तीखा तंज

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर CM साय का रुख बेहद आक्रामक नजर आया। उन्होंने भूपेश बघेल को “जीरो बटा 10” नंबर दिए। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल इसी के लायक हैं।

PM आवास के आंकड़ों पर आमने-सामने हुए थे दोनों नेता

दरअसल, रायपुर प्रेस क्लब में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आयोजित चर्चा में विजय शर्मा और भूपेश बघेल आमने-सामने थे। बहस के दौरान दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी सरकार के कामकाज और पीएम आवास से जुड़े आंकड़े सामने रखे।

ये खबर भी पढ़ें…
‘ढालदास तो सिर्फ ट्रेलर हैं…’ दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- BJP के कई ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में; CM साय पर भी साधा निशाना
‘ढालदास तो सिर्फ ट्रेलर हैं…’ दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- BJP के कई ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में; CM साय पर भी साधा निशाना
September 12, 2026
बिलासपुर, 12 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक चुनावों की सरगर्मी के बीच प्रदेश की सियासत में एक नया सस्पेंस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डिप्टी CM विजय शर्मा ने पीएम आवास की स्वीकृति और निर्माण से जुड़े आंकड़ों के आधार पर पिछली कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए। वहीं भूपेश बघेल ने सरकार की ओर से पेश किए गए आंकड़ों और दावों पर सवाल खड़े किए।

बहस के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर प्रेस क्लब में आज महाबहस; PM आवास पर आज आर-पार….भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आंकड़ों की जंग में कौन पड़ेगा भारी?
रायपुर प्रेस क्लब में आज महाबहस; PM आवास पर आज आर-पार….भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, आंकड़ों की जंग में कौन पड़ेगा भारी?
September 15, 2026
रायपुर, 15 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर लंबे समय से चल रही बयानबाजी अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब सोशल मीडिया पर भी शुरू हुआ सियासी वार

प्रेस क्लब की इस बहस के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी दोनों दलों और उनके समर्थकों की ओर से पोस्टर, वीडियो और तंज के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साधा जा रहा है।

अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ‘विजय शर्मा 10/10 और भूपेश बघेल 0/10’ वाले बयान ने इस राजनीतिक बहस को और गरमा दिया है। PM आवास के आंकड़ों से शुरू हुई बहस अब सियासी नंबर गेम में बदलती दिखाई दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *