LIVE UPDATE

‘ढालदास तो सिर्फ ट्रेलर हैं…’ दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- BJP के कई ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में; CM साय पर भी साधा निशाना

बिलासपुर, 12 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक चुनावों की सरगर्मी के बीच प्रदेश की सियासत में एक नया सस्पेंस पैदा हो गया है। बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस के संभाग स्तरीय संगठन निर्माण एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नाराज नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में पार्टी को और बड़े राजनीतिक झटके लग सकते हैं।

मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई ढालदास के कांग्रेस में शामिल होने का जिक्र करते हुए बैज ने इसे महज शुरुआत बताया। उनके बयान के बाद अब राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि कांग्रेस के संपर्क में भाजपा के वे कौन-कौन से नेता हैं, जिनके नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं?

ये खबर भी पढ़ें…
भूपेश बघेल का प्रभार बदला… बीजेपी ने घेरा! अरुण साव बोले- पंजाब में लगे थे वापस जाओ के नारे
भूपेश बघेल का प्रभार बदला… बीजेपी ने घेरा! अरुण साव बोले- पंजाब में लगे थे वापस जाओ के नारे
September 7, 2026
रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब के प्रभारी पद से हटाकर अब असम का प्रभार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘ढालदास सिर्फ ट्रेलर हैं… आगे कई धमाके होंगे’

दीपक बैज ने भाजपा के भीतर नाराजगी का दावा करते हुए कहा कि पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं। उन्होंने इशारों में भाजपा के नाराज नेताओं को ‘नाराज फूफा’ तक कह दिया।

बैज ने कहा कि अभी समय का इंतजार करना चाहिए। आगे कई बड़े राजनीतिक धमाके देखने को मिलेंगे। उन्होंने ढालदास के कांग्रेस में आने को ‘सिर्फ ट्रेलर’ बताते हुए संकेत दिया कि आने वाले दिनों में भाजपा से और भी नेता कांग्रेस का रुख कर सकते हैं। हालांकि, बैज ने फिलहाल किसी अन्य भाजपा नेता का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस का बड़ा वार! महंत का CM साय को पत्र, बोले- बंद घर में भी बढ़ रही यूनिट, 2 से 4 गुना आया बिल
स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस का बड़ा वार! महंत का CM साय को पत्र, बोले- बंद घर में भी बढ़ रही यूनिट, 2 से 4 गुना आया बिल
September 7, 2026
रायपुर, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CM साय पर बैज का तीखा हमला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री साय को आदिवासी नहीं बल्कि ‘वनवासी’ मानते हैं।

बैज ने आरोप लगाया कि यदि मुख्यमंत्री आदिवासी समाज के प्रति संवेदनशील होते तो आदिवासी दिवस के अवसर पर समाज के लोगों को बधाई देते।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Politics: ‘सुपर CM, सुपर पावर, सुपर घोटाला’ पर गरमाई सियासत, बीजेपी ने जारी किया नया रैप सॉन्ग, भूपेश बघेल को घेरा
CG Politics: ‘सुपर CM, सुपर पावर, सुपर घोटाला’ पर गरमाई सियासत, बीजेपी ने जारी किया नया रैप सॉन्ग, भूपेश बघेल को घेरा
September 8, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर रैप सॉन्ग के जरिए राजनीतिक वार-पलटवार तेज हो गया है। बीजेपी ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री को लेकर दिए गए इस बयान के बाद भाजपा-कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के संकेत हैं। आने वाले दिनों में भाजपा की ओर से इस बयान पर पलटवार की संभावना भी है।

तीन दिन तक चला संगठन का ‘मंथन’

बिलासपुर में कांग्रेस का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर तीन दिनों तक चला। इसमें संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने, आगामी चुनावों की तैयारी और सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर मंथन किया गया।

बैज ने शिविर की चर्चा करते हुए कहा कि ‘मंथन में विष की एक बूंद भी नहीं निकली, तीन दिन तक अमृत ही अमृत निकला।’

उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर्स और ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन की रणनीति और आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के बाद ये पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे।

‘एक-एक कार्यकर्ता अर्जुन बनकर निकलेगा’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने साफ संकेत दिया कि पार्टी अब सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर संगठन तक आक्रामक रणनीति अपनाने की तैयारी में है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आगामी चुनाव को लेकर अपना रोडमैप तैयार कर लिया है। किसान, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और नगरीय निकाय जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी है।

बैज ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता ‘अर्जुन बनकर’ मैदान में उतरेगा और उसका निशाना सरकार की नीतियां और जनहित से जुड़े मुद्दे होंगे।

BJP छोड़कर कांग्रेस से BJP जाने वालों पर भी निशाना

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को लेकर भी बैज ने हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जब ये नेता कांग्रेस में थे, तब संगठन में उन्हें महत्व मिलता था, लेकिन भाजपा में जाने के बाद उनकी राजनीतिक स्थिति बदल गई।

बैज ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर देती है और पार्टी संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

जल-जंगल-जमीन और कोल ब्लॉक पर सरकार को घेरा

दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक संसाधनों को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के जल, जंगल और जमीन का फायदा बड़े पूंजीपतियों को पहुंचाया जा रहा है।

कोल ब्लॉक और खनिज संसाधनों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों पर अपनी लड़ाई जारी रखेगी। बस्तर समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मानव-हाथी संघर्ष और पर्यावरण से जुड़े विषयों को लेकर भी उन्होंने सरकार से सवाल किए।

शराब नीति पर भी सरकार को घेरा

बैज ने प्रदेश की शराब व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कथित नकली शराब, होलोग्राम और पैकिंग से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए शराब कारोबार में कथित सिंडिकेट और कमीशन को लेकर सवाल उठाए।

उन्होंने पूछा कि शराब कारोबार में होने वाले कथित कमीशन और पैसों का फायदा आखिर किसे मिल रहा है। कांग्रेस आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ अपना अभियान और तेज करने के संकेत दे रही है।

अब असली सवाल- ‘अगला धमाका’ कौन?

बिलासपुर के प्रशिक्षण शिविर से दीपक बैज ने कांग्रेस की आगामी रणनीति का संकेत देने के साथ ही भाजपा के भीतर संभावित राजनीतिक टूट का सस्पेंस भी छोड़ दिया है।

ढालदास के कांग्रेस में आने को ‘ट्रेलर’ और आगे कई ‘धमाकों’ का दावा अब राजनीतिक चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है। बैज ने नाम भले ही नहीं बताए, लेकिन उनके बयान ने भाजपा के भीतर संभावित असंतोष और कांग्रेस में आने वाले नेताओं को लेकर अटकलें तेज कर दी हैं।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि दीपक बैज जिस ‘अगले बड़े धमाके’ का संकेत दे रहे हैं, उसमें कौन सा नाम सामने आता है और क्या कांग्रेस वाकई भाजपा के किसी बड़े चेहरे को अपने पाले में लाने में सफल होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *