LIVE UPDATE
Trending

महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ

Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. तेल-गैस की कमी के चलते देश में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं.इस बार पेट्रोल 87 पैसे को डीजल 91 पैसे और महंगा हुआ है. लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के नए दाम

ये खबर भी पढ़ें…
आज INDIA ब्लॉक की ‘महाबैठक’: 23 दलों की मीटिंग, DMK-AAP ने बनाई दूरी, बैठक में क्या होगा?
आज INDIA ब्लॉक की ‘महाबैठक’: 23 दलों की मीटिंग, DMK-AAP ने बनाई दूरी, बैठक में क्या होगा?
June 8, 2026
INDIA Bloc Meeting 2026: देश के चुनावों में लगातार विपक्ष के गिरते प्रदर्शन के चलते आज (8 मई) को इंडिया ब्लॉक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बढ़े हुए दाम आज सुबह से ही लागू हो जाएंगे. इससे पहले 16 मई और 19 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया गया था. पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

तेल कंपनियों के मुताबिक

तेल कंपनियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल बना हुआ है. पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है. इसका सीधा असर भारत जैसे देशों पर पड़ रहा है, जो बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात करते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
खान सर को बड़ी राहत: पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, फायरिंग केस में मिली अंतरिम राहत
खान सर को बड़ी राहत: पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, फायरिंग केस में मिली अंतरिम राहत
June 9, 2026
पटना, 9 जून 2026। चर्चित कोचिंग संचालक और शिक्षक फैसल खान (खान सर) को पटना के चर्चित फायरिंग मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कितना है कच्‍चे तेल का भाव?

ग्‍लोबल मार्केट की बात करें तो क्रूड की कीमतें अब भी 100 डॉलर के पार बनी हुई हैं. पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 103.50 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़ गया है और ग्‍लोबल मार्केट में अब 96.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव से चल रहा है. हालांकि, इंडियन बास्‍केट वाले क्रूड की कीमत तो इससे भी ज्‍यादा है और अभी करीब 115 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ के 3 वीरों को मिला ‘शौर्य चक्र’, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट लक्ष्मण-रामेश्वर और बालोद के जवान भोजराम ने बढ़ाया मान
छत्तीसगढ़ के 3 वीरों को मिला ‘शौर्य चक्र’, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट लक्ष्मण-रामेश्वर और बालोद के जवान भोजराम ने बढ़ाया मान
June 9, 2026
Laxman Rameshwar Bhojram Honored: छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए ऐतिहासिक गौरव लेकर आया. प्रदेश के 3 जवानों कांकेर जिले में पदस्थ पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *