LIVE UPDATE
Trending

CG-कोर्ट के आदेश पर CNI चर्च कमेटी के पादरी समेत 7 पर FIR, ईसाई परिवार के सामाजिक बहिष्कार का आरोप

बिलासपुर, 7 जुलाई 2026. छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक ईसाई परिवार के सामाजिक बहिष्कार और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद सीएनआई (CNI) चर्च की नई कमेटी के पादरी समेत 7 पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें समाज से अलग-थलग करने के लिए सोशल मीडिया पर बकायदा मैसेज तक जारी किए गए थे।

सोशल मीडिया पर मैसेज जारी कर संबंध तोड़ने का दबाव

पूरा मामला कोटा के मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई चर्च से जुड़ा है। पीड़ित हरीश लाल और उनके परिवार ने चर्च की नई कमेटी के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, कमेटी के पदाधिकारियों ने न सिर्फ पीड़ित परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया, बल्कि उन्हें गंभीर रूप से मानसिक प्रताड़ना भी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 सीनियर IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना, नई जिम्मेदारियां तय, देखें लिस्ट
वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 सीनियर IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना, नई जिम्मेदारियां तय, देखें लिस्ट
July 27, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतना ही नहीं, आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक संदेश (मेसेज) जारी कर समाज के अन्य लोगों से अपील की थी कि वे पीड़ित परिवार से किसी भी तरह की बातचीत न करें। साथ ही, उनके परिवार के किसी भी सुख-दुख या सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने पर भी रोक लगा दी गई थी। इस फरमान के बाद से पूरा परिवार भारी मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

कोटा पुलिस ने नहीं की सुनवाई, तो जाना पड़ा कोर्ट

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने सामाजिक बहिष्कार और मानसिक प्रताड़ना की इस गंभीर शिकायत को लेकर सबसे पहले कोटा थाने में गुहार लगाई थी। लेकिन कोटा पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कोई राहत नहीं दी। पुलिस के इस ढुलमुल रवैये से परेशान होकर पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया।

ये खबर भी पढ़ें…
CWG 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
CWG 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
July 27, 2026
रायपुर, 27 जुलाई 2026। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में महिला 48 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद एक्शन में आई पुलिस

पीड़ित परिवार द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दीप्ति बरवा की अदालत में याचिका दायर कर न्याय की अपील की गई। अदालत ने मामले के तथ्यों और प्रताड़ना की गंभीरता को देखते हुए इसे बेहद संवेदनशील माना। कोर्ट ने कोटा पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

कोर्ट के इस कड़े आदेश के बाद हरकत में आई कोटा पुलिस ने सीएनआई चर्च कमेटी के पादरी सहित सभी 7 नामजद पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से इलाके और समाज में तरह-तरह की चर्चाएं आम हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP विधायक अनुज शर्मा को हाईकोर्ट से राहत: ट्रोलिंग और मॉर्फ्ड कंटेंट हटाने के निर्देश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व अकाउंट संचालकों को नोटिस
BJP विधायक अनुज शर्मा को हाईकोर्ट से राहत: ट्रोलिंग और मॉर्फ्ड कंटेंट हटाने के निर्देश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व अकाउंट संचालकों को नोटिस
July 27, 2026
CG High Court: सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *