LIVE UPDATE

CWG 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण; वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायपुर, 27 जुलाई 2026। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में महिला 48 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और गौरव का विषय है। मीराबाई चानू की अटूट मेहनत, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति ने एक बार फिर विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

ये खबर भी पढ़ें…
वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 सीनियर IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना, नई जिम्मेदारियां तय, देखें लिस्ट
वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 सीनियर IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना, नई जिम्मेदारियां तय, देखें लिस्ट
July 27, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मीराबाई चानू की यह सफलता भारतीय खेल जगत की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों के अथक प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने इस शानदार उपलब्धि के लिए मीराबाई चानू को पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।

ये खबर भी पढ़ें…
BJP विधायक अनुज शर्मा को हाईकोर्ट से राहत: ट्रोलिंग और मॉर्फ्ड कंटेंट हटाने के निर्देश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व अकाउंट संचालकों को नोटिस
BJP विधायक अनुज शर्मा को हाईकोर्ट से राहत: ट्रोलिंग और मॉर्फ्ड कंटेंट हटाने के निर्देश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व अकाउंट संचालकों को नोटिस
July 27, 2026
CG High Court: सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *