LIVE UPDATE

छू लो आसमान के सफल विद्यार्थियों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया सम्मान; नीट में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, आगे की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा

रायपुर, 26 जुलाई 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने रविवार को छू लो आसमान आवासीय शैक्षणिक संस्थान, कारली में नीट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को गुलदस्ता, पुष्पमाला और टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

वन मंत्री श्री कश्यप ने विद्यार्थियों की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि आगे की पढ़ाई में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। शासन की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा l उन्होंने संस्था में अध्ययनरत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों से नीट में सफल विद्यार्थियों से प्रेरणा लेने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत से पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
फोटो में देखिए: विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
फोटो में देखिए: विष्णुदेव कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
November 18, 2026
रायपुर, 18 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘छू लो आसमान’ योजना से विद्यार्थियों को मिल रहा बेहतर अवसर

दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित ‘छू लो आसमान’ पहल विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रही है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन मिल रहा है।कारली के विद्यार्थियों की नीट में सफलता इस बात का प्रमाण है कि उचित मार्गदर्शन, मेहनत और शासन की सुविधाओं से वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
दीपक टंडन को बड़ा झटका; ब्लैकमेलिंग और AI से तस्वीरों से छेड़छाड़, आरोपी की जमानत खारिज
November 18, 2026
बिलासपुर। फर्जी खबरें प्रकाशित करने, AI तकनीक से तस्वीरों में कथित छेड़छाड़ और आपत्तिजनक सामग्री के जरिए लोगों को ब्लैकमेल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्षनंदलाल मुड़ामी, यशवंत जैन,  टेकेश्वर जैन,  संतोष गुप्ता,  दीपेश अरोरा,  मुकेश शर्मा, सत्यजीत चौहान,  जय भंसाली,  कुलदीप ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डीएफओ  कृष्ण रंगनाथा वाई, अपर कलेक्टर  राजेश पात्रे, जिला शिक्षा अधिकारी  प्रमोद ठाकुर, डीएमसी  हरीश गौतम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्राम पंचायतों को 50-50 हजार का अनुदान, पढ़िए कैबिनेट में और क्या हुए फैसले
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्राम पंचायतों को 50-50 हजार का अनुदान, पढ़िए कैबिनेट में और क्या हुए फैसले
November 18, 2026
रायपुर, 18 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *