LIVE UPDATE
Trending

BJP विधायक अनुज शर्मा को हाईकोर्ट से राहत: ट्रोलिंग और मॉर्फ्ड कंटेंट हटाने के निर्देश, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व अकाउंट संचालकों को नोटिस

CG High Court: सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीजेपी विधायक एवं पद्मश्री अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे मानहानिकारक, मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक कंटेंट को गंभीर माना और उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं।

जस्टिस ए.के. प्रसाद की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, अकाउंट संचालकों, चैनल एडमिन्स और कंटेंट क्रिएटर्स को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सभी पक्षों से जवाब मांगा है और विवादित सामग्री को हटाने तथा उस पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Breaking: कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी ने गाड़ा झंडा, वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर मेडल; सीएम साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
CG Breaking: कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी ने गाड़ा झंडा, वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर मेडल; सीएम साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
July 28, 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर रोशन कर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवार को भी बनाया गया निशाना

याचिका में कहा गया कि अनुज शर्मा और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट, गाली-गलौज, मॉर्फ्ड वीडियो, एडिट की गई तस्वीरों और कैरिकेचर के जरिए निशाना बनाया गया। कोर्ट ने इस प्रकार की सामग्री को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए तत्काल हटाने का निर्देश दिया।

फर्जी अकाउंट्स से छवि खराब करने का आरोप

अनुज शर्मा की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब पर कई फर्जी अकाउंट्स के जरिए उनकी पुरानी फिल्मों और गानों को एडिट कर प्रसारित किया गया, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नीट-2026 में सफल एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों से किया संवाद, कहा- ‘खूब पढ़िए, आगे बढ़िए और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भागीदार बनिए’
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नीट-2026 में सफल एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों से किया संवाद, कहा- ‘खूब पढ़िए, आगे बढ़िए और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भागीदार बनिए’
July 28, 2026
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित ‘एकलव्य संवाद’...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्यक्तित्व अधिकार और निजता का हवाला

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ताओं ने दलील दी कि किसी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी पहचान, छवि या आवाज का उपयोग करना उसके व्यक्तित्व अधिकार (Personality Rights) और संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत मिले निजता के अधिकार का उल्लंघन है।

कोर्ट ने मांगा जवाब

हाईकोर्ट ने संबंधित पक्षों से यह भी जवाब तलब किया है कि बिना अनुमति किसी की पहचान और छवि का व्यावसायिक या दुष्प्रचार के उद्देश्य से उपयोग क्यों किया गया। मामले में अगली सुनवाई के दौरान पक्षकारों के जवाब पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
रायगढ़ कलेक्ट्रेट का बाबू ₹50 हजार का रिश्वत वाला चेक लेते गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
रायगढ़ कलेक्ट्रेट का बाबू ₹50 हजार का रिश्वत वाला चेक लेते गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
July 28, 2026
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट में पदस्थ एक बाबू...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *