LIVE UPDATE

IPL in Raipur: रायपुर में आईपीएल के 2 मैच, विराट कोहली, रोहित शर्मा और शाहरुख खान की टीम आपस में भिडे़गी, देखें पूरा शेड्यूल…

IPL 2026: इंडियन प्रीमिर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बॉर्ड ने आईपीएल 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस चरण में 50 मैच खेले जाएंगे, जो 13 अप्रैल से 24 मार्च के बीच आयोजित होंगे. दूसरे फेज के शेड्यूल के मुताबिक रायपुर में दो मैच खेले जाएंगे और यह दोनों मैच आरसीबी के होंगे.

BCCI ने जारी किया दूसरे फेज का शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज गुरुवार 26 मार्च को आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है. हालांकि, बीसीसीआई ने फिलहाल प्लेऑफ और फाइनल की तरीखों का ऐलान नहीं किया है. बता दें, इस बार आईपीएल 2026 का शेड्यूल दो फेज में जारी किया गया है. यह फैसला पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण लिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
गिल-ईशान का तूफान, अफगानिस्तान पर बरसे रन; भारत ने ठोके 402, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
गिल-ईशान का तूफान, अफगानिस्तान पर बरसे रन; भारत ने ठोके 402, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
June 17, 2026
Lucknow में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में Team India के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Afghanistan के खिलाफ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर में होंगे 2 मैच

दूसरे चरण में आठ डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे. डबल हेडर वाले दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि शाम के मैच 7:30 बजे शुरू होंगे. पंजाब किंग्स की टीम अपने होम मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी. इस दौरान धर्मशाला में तीन मुकाबले खेले जाएंगे. दूसरे तरफ राजस्थान की टीम अपने होम मैच जयपुर में खेलेगी. इसके अलावा आरसीबी की टीम दो होम ग्राउंड में खेलने उतरेगी. इस दौरान आरसीबी अपने 3 मैच बेंगलुरू और 2 मैच रायपुर में खेलेगी.

दूसरे फेज में 12 शहरों में होंगे मैच

बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए दूसरे चरण के शेड्यूल में 12 वेन्यू में आईपीएल मुकाबले खेले जाएंगे. बता दें, दूसरे चरण के मुकाबले बेंगलूरू, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर, लखनऊ, और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे. दूसरे फेज का पहला मुकाबला 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
महिला T20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल होकर स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गईं श्रेयंका पाटिल
महिला T20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल होकर स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गईं श्रेयंका पाटिल
June 18, 2026
स्पोर्ट्स डेस्क।  महिला टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स पर शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Bunty Yadav

बंटी यादव (Bunty Yadav) छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय डिजिटल पत्रकार और CG News Box के संस्थापक व मुख्य संपादक हैं। इस न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। पत्रकारिता में पारदर्शिता और सत्यता उनकी प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *