LIVE UPDATE

Viral Wedding: एक दूल्हा, दो दुल्हनें… एक ही मंडप में लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी

Viral Wedding: कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बैलगांव में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक युवक ने दो युवतियों के साथ एक ही मंडप में, पूरे सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। ग्रामीणों के अनुसार, तीनों परिवारों की सहमति और समाज के बुजुर्गों के आशीर्वाद से यह निर्णय लिया गया, ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो।

Viral Wedding: क्या है पूरा मामला?

ग्राम बैलगांव के रहने वाले हितेश यादव ने फुलबती और यामिनी नाम की दो युवतियों के साथ एक ही समय पर विवाह किया। खास बात यह रही कि यह शादी किसी छुपाव या विवाद के बीच नहीं, बल्कि तीनों परिवारों की सहमति और समाज के बुजुर्गों की मौजूदगी में संपन्न हुई। हालांकि, मुख्यधारा के कानून के अनुसार इस प्रकार का विवाह मान्य नहीं है, लेकिन स्थानीय परंपराओं के चलते इसे सामाजिक स्वीकृति दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
नवा रायपुर में 119.89 करोड़ का मेगा हाउसिंग प्लान! 348 घरों का भूमिपूजन, 704 फ्लैट और ग्रीनफील्ड सिटी का बड़ा विजन
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवाह कार्ड के अनुसार, दूल्हा हितेश (पुत्र गजेंद्र यादव, ग्राम बैलगांव) हैं। उनकी पहली दुल्हन फुलबती (पुत्री स्व. बुद्धुराम नाग, ग्राम शंकरपुर) और दूसरी दुल्हन यामिनी (पुत्री स्व. भावसिंह देहारी, ग्राम बनियागांव) हैं। यह विवाह सामाजिक सहमति के साथ 23 मार्च 2026 को मंडपाच्छादन व हल्दी और 24 मार्च 2026 को पाणिग्रहण, लगन व आशीर्वाद समारोह के साथ संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
August 25, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी लोकपरंपराओं और तीज-त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भोजली पर्व को बड़े...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सामाजिक सहमति से लिया गया फैसला

ग्रामीणों के अनुसार, इस विवाह का फैसला आपसी सहमति और भविष्य में किसी विवाद से बचने के उद्देश्य से लिया गया। स्थानीय समाज के बुजुर्गों ने भी इस संबंध को मंजूरी दी और इसे पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत संपन्न कराया। ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह का निर्णय सामाजिक संतुलन और आपसी समझ के आधार पर लिया गया, इसलिए इसे गांव में स्वीकार कर लिया गया।

Viral Wedding: कानून और परंपरा का टकराव

हालांकि भारतीय कानून के अनुसार एक समय में एक से अधिक विवाह (जब तक विशेष परिस्थितियां न हों) मान्य नहीं है। ऐसे मामलों में हिंदू विवाह अधिनियम के तहत दूसरी शादी अवैध मानी जाती है। इसके बावजूद, देश के कुछ आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में परंपराएं और सामाजिक मान्यताएं कई बार कानूनी प्रावधानों से अलग रास्ता अपनाती हैं। बैलगांव का यह मामला भी उसी परंपरा और सामाजिक स्वीकृति का उदाहरण माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के गांवों में महिलाओं की जिंदगी अब सिर्फ घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विवाह

विवाह कार्ड के अनुसार, दूल्हा हितेश (पुत्र गजेंद्र यादव, ग्राम बैलगांव) हैं। उनकी पहली दुल्हन फुलबती (पुत्री स्व. बुद्धुराम नाग, ग्राम शंकरपुर) और दूसरी दुल्हन यामिनी (पुत्री स्व. भावङ्क्षसह देहारी, ग्राम बनियागांव) हैं। यह विवाह सामाजिक सहमति के साथ 23 मार्च 2026 को मंडपाच्छादन व हल्दी और 24 मार्च 2026 को पाणिग्रहण, लगन व आशीर्वाद समारोह के साथ संपन्न हुआ।

Bunty Yadav

बंटी यादव (Bunty Yadav) छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय डिजिटल पत्रकार और CG News Box के संस्थापक व मुख्य संपादक हैं। इस न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय खबरों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। पत्रकारिता में पारदर्शिता और सत्यता उनकी प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *