LIVE UPDATE
Trending

CG में खौफनाक वारदात: 22 साल की युवती का चाकू की नोक पर अपहरण, हाथ बांधकर खाट के नीचे छिपाया; परिजनों की सूझबूझ से बची जान

रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे आरंग थाना क्षेत्र में एक युवती के अपहरण और उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। एक सिरफिरे युवक ने चाकू की नोक पर सरेराह 22 वर्षीय युवती का अपहरण किया और उसे अपने घर ले जाकर बेहद अमानवीय तरीके से बंधक बना लिया।

हालांकि, ऐन वक्त पर परिजनों की सूझबूझ और तत्परता ने एक बड़ी अनहोनी को होने से बचा लिया। आरंग थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
साय सरकार का फैसला, किसानों को मिली बड़ी राहत: यूरिया वितरण पर लगी 80% की सीमा खत्म, अब सहकारी समितियों से मिलेगा एकमुश्त खाद
साय सरकार का फैसला, किसानों को मिली बड़ी राहत: यूरिया वितरण पर लगी 80% की सीमा खत्म, अब सहकारी समितियों से मिलेगा एकमुश्त खाद
June 30, 2026
रायपुर, 30 जून 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, युवती शनिवार को अपनी नानी के घर से वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी हनी उर्फ दीपक ने उसे रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने युवती का मुंह दबाकर चाकू दिखाया और जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन अपने साथ ले गया।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवती को अपने घर ले गया, जहां उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया और दोनों हाथ पीछे बांध दिए गए। इसके बाद उसे खाट के नीचे छिपाकर रखा गया, ताकि किसी को उसकी मौजूदगी का पता न चल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़: रामगढ़ महोत्सव में पहुंचे CM विष्णु देव साय, कहा— ‘हमारी सांस्कृतिक धरोहरें आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य विरासत’
छत्तीसगढ़: रामगढ़ महोत्सव में पहुंचे CM विष्णु देव साय, कहा— ‘हमारी सांस्कृतिक धरोहरें आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य विरासत’
June 30, 2026
रायपुर 30 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों की तलाश से बची युवती

जब काफी देर तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ खोजबीन के दौरान उन्हें आरोपी हनी उर्फ दीपक पर संदेह हुआ।

परिजन उसके घर पहुंचे और तलाश के दौरान कथित रूप से युवती खाट के नीचे मिली। आरोप है कि उस समय उसके हाथ बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। परिजनों ने तत्काल उसे मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर: कंडरा आदिवासी समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण, मंत्री केदार कश्यप बोले— ‘शिक्षा और संगठन ही समाज की सबसे बड़ी ताकत’
रायपुर: कंडरा आदिवासी समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण, मंत्री केदार कश्यप बोले— ‘शिक्षा और संगठन ही समाज की सबसे बड़ी ताकत’
June 30, 2026
रायपुर, 30 जून 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप आज रायपुर के महादेव घाट में आयोजित छत्तीसगढ़ कंडरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद आरंग थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, अवैध रूप से बंधक बनाने, जान से मारने की धमकी तथा महिला से जुड़े अन्य गंभीर प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *