LIVE UPDATE
Trending

CG-घूसखोरों पर ACB का हंटर: रिश्वतखोर पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार, अलग-अलग मामलों में दबोचे गए

बिलासपुर, 25 जून 2026: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो घूसखोर सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम ने अलग-अलग ट्रैप बिछाकर एक पटवारी और CSPDCL (बिजली विभाग) के बाबू को शिकायतकर्ताओं से रिश्वत लेते हुए दबोचा। दोनों ही मामलों में आरोपी काम टालने के एवज में मोटी रकम की मांग कर रहे थे। दोनों आरोपी शिकायतकर्ताओं से काम के एवज में घूस की मांग कर रहे थे।

जमीन का नक्शा बंटांकन कराने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

पहले मामले में रतनपुर निवासी अशोक अग्रवाल ने एसीबी बिलासपुर से शिकायत की थी कि उन्होंने करीब एक वर्ष पहले अपनी जमीन का नक्शा बंटांकन कराने के लिए तहसीलदार कार्यालय रतनपुर में आवेदन दिया था। इस कार्य के लिए तहसीलदार द्वारा प्रकरण लालपुर के पटवारी भानु चंद्राकर को सौंपा गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
‘भोजली’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक फ्रेंडशिप डे; भोजली अब सिर्फ त्योहार नहीं, छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगी! महिलाओं ने संभाली कमान, गांव-गांव से उठेगी लोकसंस्कृति की आवाज
August 25, 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ी लोकपरंपराओं और तीज-त्योहारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए भोजली पर्व को बड़े...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के अनुसार पटवारी भानु चंद्राकर ने नक्शा बंटांकन का कार्य करने के बदले 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी।

एसीबी द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। सत्यापन के दौरान मोलभाव के बाद आरोपी पटवारी 25 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए पटवारी भानु चंद्राकर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान: ‘विष्णु भैया’ की योजना से हेमलता बनीं ‘ड्रोन दीदी’
August 25, 2026
रायपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के गांवों में महिलाओं की जिंदगी अब सिर्फ घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिजली पोल लगाने के एवज में 10 हजार की मांग

दूसरे मामले में ग्राम पारघाट निवासी त्रिलोकी साहू ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी कृषि भूमि में शासन की योजना के तहत निःशुल्क विद्युत पोल लगाया जाना था, जिसके लिए उन्होंने CSPDCL कार्यालय मस्तूरी में आवेदन दिया था।

आरोप है कि कार्यालय में पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा ने पोल लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की और आरोपी बाबू को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-खराब समोसे पर बवाल! BJP के पूर्व पार्षद के बेटे पर युवक से मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
CG-खराब समोसे पर बवाल! BJP के पूर्व पार्षद के बेटे पर युवक से मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
August 26, 2026
बिलासपुर, 25 अगस्त 2026। तखतपुर थाना क्षेत्र में एक होटल में समोसे की गुणवत्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एक ही दिन में दो सरकारी कर्मचारियों की गिरफ्तारी से राजस्व और विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया है। एसीबी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *